Mohammad Shami: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज लखनऊ सुपर जायंटस (Lucknow Super Giants) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से उन्ही के घर में हुआ. एलएसजी (LSG) की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में सफल रही.
लखनऊ सुपर जायंटस के लिए मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने सबसे घातक गेंदबाजी की, उन्होंने 24 गेंदों में से 18 गेंदे डॉट डाली और सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किया. मोहम्मद शमी के इसी प्रदर्शन की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सिर्फ 156 रन ही बना सकी और लखनऊ सुपर जायंटस ने मैच को अपने नाम किया.
Mohammad Shami ने बताया कब लेंगे संन्यास
लखनऊ सुपर जायंटस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को काफी लंबे समय से टीम इंडिया से दूर रखा जा रहा है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मोहम्मद शमी ने अभी हाल ही में अपने संन्यास को लेकर खुलकर बात की और कहा कि
“मैं अभी रिटायरमेंट के बारे में नहीं सोच रहा हूं क्योंकि इस तरह के ख्याल आपको नीचे लाते हैं. अगर आपके दिमाग में ऐसा विचार आया है तो इसका मतलब है कि आप थक चुके हैं. और अगर आप थक चुके हैं तो आप बोर हो गए हैं. मैंने पहले ही कहा है कि मैं उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा जिस दिन बोर हो जाऊंगा.”
Mohammad Shami ने रविचंद्रन अश्विन को दिया करारा जवाब
मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने इसके साथ ही भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandrans Ashwin) को भी करारा जवाब दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने कहा था कि लखनऊ सुपर जायंटस इस साल भी विजेता नही बन सकती है, इसको लेकर अश्विन को जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि
“लोग क्या कहते हैं उन्हें फर्क नहीं पड़ता. ऐसे बयान देकर लोग महान नहीं हो जाते.”
मोहम्मद शमी ने अश्विन को करारा जवाब देते हुए कहा कि
“मैं सीधी बात करता हूं लोगों को खराब लग जाती है. किसी के रेट करने से आप महान नहीं बन जाते. आपको अच्छा क्रिकेट खेलना होगा.”
वहीं मोहम्मद शमी ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है , जो कहते हैं कि मोहम्मद शमी टी20 के गेंदबाज नहीं हैं. मोहम्मद शमी ने कहा कि
“पिछले 4-5 सालों के रिकॉर्ड उठाकर देख लें, कोई भारतीय खिलाड़ी उनके आंकड़ों के आसपास नहीं है. लेकिन फिर भी मैं टी20 गेंदबाज नहीं हूं. पिछले 5-6 सालों में मेरे 130 के आसपास विकेट हैं.”
ALSO READ: जोफ्रा आर्चर से 19वां ओवर कराने का किसने दिया था सुझाव, जीत के बाद कप्तान रियान पराग ने किया खुलासा
