Posted inक्रिकेट, न्यूज

SRH की बड़ी जीत से बदल गया IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल, इन 4 टीमों का अब तक नही खुल सका है खाता

IPL 2026 Updated Points Table 2 april
SRH की बड़ी जीत से बदल गया IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल, इन 4 टीमों का अब तक नही खुल सका है खाता
News on WhatsAppJoin Now

IPL 2026 updated Points Table: 2 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) में केकेआर (KKR) की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ. जहां सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 226 रन बनाए और केकेआर को 227 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे केकेआर हासिल करने में नाकाम रही और सिर्फ 161 रनों पर आलआउट हो गई.

हालांकि केकेआर की शर्मनाक हार और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की बड़ी जीत के बाद आईपीएल 2026 का पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) बदल गया है. आइए जानते हैं आईपीएल 2026 के 6 मैचों के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल.

SRH और केकेआर के मैच के बाद बदला IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस मैच के बाद केकेआर की टीम 2 हार के बाद पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर पहुंच गई है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 65 रनों से मिली इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में 6वें स्थान पर आ गई है. पहले मैच में हैदराबाद को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

ऐसे में एसआरएच का खाता नहीं खुला था, लेकिन कोलकाता को हराने के बाद एसआरएच ने अपना खाता खोल लिया. अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स इस समय पहले नंबर पर 2 अंक के साथ विराजमान है. दूसरे नंबर पर आरसीबी भी 2 अंक के साथ बनी हुई है. इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद क्रमश 2-2 अंकों के साथ अंक तालिका में बनी हुई है.

इन 4 टीमों का अब तक नही खुला IPL 2026 में खाता

आईपीएल 2026 में अब तक 4 टीमें ऐसी हैं, जो अपना खाता तक नही खोल सकी हैं. इन टीमों में गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंटस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें शामिल हैं. केकेआर के अलावा बाकि सभी टीमों ने 1-1 मैच ही खेले हैं. आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स की टीम से होना है.

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है, जबकि केकेआर की टीम 9वें स्थान पर है. वहीं लखनऊ सुपर जायंटस नंबर 8 और गुजरात टाइटंस की टीम 7वें स्थान पर मौजूद है.

IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट (NRR)
1 राजस्थान रॉयल्स 1 1 0 2 +4.171
2 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1 1 0 2 +2.907
3 दिल्ली कैपिटल्स 1 1 0 2 +1.397
4 मुंबई इंडियंस 1 1 0 2 +0.687
5 पंजाब किंग्स 1 1 0 2 +0.509
6 सनराइजर्स हैदराबाद 2 1 1 2 +0.469
7 गुजरात टाइटंस 1 0 1 0 -0.509
8 लखनऊ सुपर जायंट्स 1 0 1 0 -1.397
9 कोलकाता नाइट राइडर्स 2 0 2 0 -1.964
10 चेन्नई सुपर किंग्स 1 0 1 0 -4.171

ALSO READ: ‘वो मेरी सफलता से जलते हैं’ SRH से मिली शिकस्त के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे का इन पर फूटा गुस्सा, लगाई फटकार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...