आईपीएल 2026 (IPL 2026) के अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जीत हासिल की है. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) को अपने पहले मैच में 6 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है, लेकिन मुंबई इंडियंस को 13 साल बाद अपने पहले मैच में जीत मिली है, वहीं मुंबई इंडियंस ने 220 रनों के लक्ष्य का पीछा भी पहली बार किया है.
मुंबई इंडियंस की जीत के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस जीत का पूरा श्रेय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को दिया है, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ सिर्फ 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं उनका साथ रयान रिकल्टन ने दिया जिन्होंने 81 रनों की पारी खेली.
Hardik Pandya ने रोहित शर्मा के तारीफों के बांधे पूल
रोहित शर्मा (78 रन) और रेयान रिकलटन (81 रन) के अर्धशतकों के साथ पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी से मुंबई इंडियंस ने केकेआर को छह विकेट से हराकर टूर्नामेंट के पहले मैच में 13 सत्र से चले आ रहे अपने हार के सिलसिले को खत्म किया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस जीत के बाद कहा कि
“सत्र का पहला मैच जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. हम जब भी मैदान पर उतरे, हमने हमेशा सत्र की शुरुआत जोरदार तरीके से करने का सोचा. पूरी टीम बहुत खुश है कि हम ऐसा कर पाए.”
वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस शानदार जीत को लेकर आगे कहा कि
“क्रिकेट में आजकल के मिजाज और पिच को देखते हुए हमारे गेंदबाजों को इसका श्रेय जाता है कि उन्होंने केकेआर को 240 या 250 रन के स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. ये लक्ष्य मुश्किल हो जाते हैं, लेकिन 220 का स्कोर हासिल किया जा सकता है.”
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को नजरअंदाज कर इस जीत का श्रेय रोहित शर्मा और रयान रिकल्टन को देते हुए कहा कि
“रोहित और रिकल्टन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया.”
Hardik Pandya ने बताया क्विंटन डी कॉक की जगह क्यों रयान रिकल्टन को दिया मौका
मुंबई इंडियंस के पास रयान रिकल्टन और क्विंटन डी कॉक के रूप में 2 विस्फोटक विदेशी ओपनर मौजूद हैं, इनमे से सिर्फ 1 ही खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका दिया जा सकता था. हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने पहले मैच के लिए रयान रिकल्टन को चुना और उन्होंने 81 रनों की पारी खेलकर खुद को साबित किया.
रयान रिकल्टन को चुनने को लेकर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने कहा कि
“रयान ने पिछले साल हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था और क्विनी एक बेहतरीन इंसान हैं. वह समझ गए थे कि हम एक खिलाड़ी का साथ दे रहे हैं और टीम में निरंतरता बनाए रखना चाहते हैं. यह तरीका काम आया. जब भी मैं रोहित को कुछ शॉट्स खेलते देखता हूं तो हर कोई हैरान रह जाता है. उनकी बल्लेबाजी बेहतरीन नहीं बल्कि जबरदस्त है.”
