Shardul Thakur: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर (KKR) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मैच खेला गया. इस मैच में केकेआर (Kolkata Knight Riders) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना डाले. इसके बाद जब मुंबई इंडियंस की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और रयान रिकल्टन के तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने 5 गेंद शेष रहते ही इस मैच को अपने नाम कर लिया.
मुंबई इंडियंस की जीत में सबसे बड़ी भूमिका रोहित शर्मा की रही, रोहित शर्मा ने इस मैच में 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रनों की पारी खेली और मुंबई इंडियंस ने 13 सालों बाद आईपीएल का पहला मैच जीता.
Shardul Thakur बने मैन ऑफ द मैच
मुंबई इंडियंस और केकेआर (MI vs KKR) के बीच खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को मैन ऑफ द मैच चुना गया. शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर फिन एलन, अजिंक्य रहाणे और कैमरुन ग्रीन के तीन अहम विकेट लिए. शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लेकर मैच को बदलने का काम किया था.
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को इसी वजह से प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया, वहीं 38 गेंदों में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रनों की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा को नजरअंदाज किया गया. इसके पीछे की वजह शार्दुल ठाकुर ने केकेआर के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया.
शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने अजिंक्य रहाणे, फिन एलेन और कैमरून ग्रीन को पवेलियन की राह दिखाई, जो अगर थोड़े देर और खेल गए होते तो स्कोर 250 के पार होता और ऐसे में मुंबई इंडियंस का जीतना मुश्किल था, क्योंकि मुंबई ने इस मैच को सिर्फ 5 गेंद पहले जीता था.
कैसा रहा MI vs KKR मैच का हाल
मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने 4 विकेट पर 220 रन बनाए थे. कप्तान रहाणे ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली. फिन एलेन ने 17 गेंदों पर 37, रिंकू सिंह ने 21 गेंदों पर नाबाद 33 रन की पारी खेली. कैमरुन ग्रीन ने 10 गेंदों पर 18 रन बनाए.
मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 224 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया. एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली.इस दौरान रोहित ने 23 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की.
आईपीएल में उनका यह सबसे तेज अर्धशतक है. रिकल्टन ने भी 43 गेंदों पर 8 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 81 रन की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 11.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी की.
