पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत की स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश इस संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन भारत आज भी स्थिर और मजबूती से आगे बढ़ रहा है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को जाता है।
योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तनाव के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। कई देशों ने आपात स्थिति जैसी परिस्थितियों का सामना किया है, लेकिन भारत ने इस चुनौतीपूर्ण समय में संतुलन बनाए रखा है।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों का किया तारीफ़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी नीतियों और मजबूत कूटनीति के चलते भारत ने इस संकट का प्रभाव सीमित रखा है। उन्होंने कहा कि जहां अन्य देशों में पेट्रोल-डीजल की कमी और आर्थिक दबाव बढ़ रहा है, वहीं भारत में स्थिति नियंत्रण में है और विकास की गति जारी है।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने संबोधनों में पश्चिम एशिया की स्थिति को “चुनौतीपूर्ण” बताया है और लोगों से अफवाहों से बचने तथा एकजुट रहने की अपील की है।
वैश्विक संकट और भारत की रणनीति
पश्चिम एशिया का यह संकट केवल क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक प्रभाव वाला है। ऊर्जा आपूर्ति, व्यापार और प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा जैसे कई मुद्दे इससे जुड़े हैं। ऐसे में भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठा रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी संकेत दिया है कि सरकार भारतीयों की सुरक्षा और देश की आर्थिक स्थिरता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही राज्यों से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि किसी भी प्रकार की अफरा-तफरी से बचा जा सके।
विपक्ष और राजनीति पर भी टिप्पणी
इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि इस तरह के संवेदनशील समय में राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देनी चाहिए।
ALSO READ: कानपुर-लखनऊ रेल रूट पर 17 ट्रेनें रद्द, वंदे भारत समेत 29 ट्रेन डायवर्ट, जानिये
