Rajat Patidar: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच पहला मैच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. एसआरएच (Sunrisers Hyderabad) की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए, इसके जवाब में आरसीबी ने 15.4 ओवरों में ही मैच को अपने नाम किया और इस सीजन की शुरुआत जीत के साथ की है.
पहला मैच जीतने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने साफ कर दिया है कि उनकी टीम ये टूर्नामेंट जीतने आई है, आरसीबी की टीम इस सीजन ख़िताब की रक्षा करने नही बल्कि टूर्नामेंट को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरी है.
Rajat Patidar ने SRH को हराने के बाद कही ये बात
सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से शिकस्त देने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कहा कि
“हम इस मानसिकता के साथ नहीं खेल रहे हैं कि कुछ बचाना है. हमने 2025 में जो किया वह बीती बात है. हम इस बार फिर खिताब जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के इरादे से खेल रहे हैं.”
वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ़ करते हुए रजत पाटीदार ने कहा कि
“लक्ष्य का पीछा करने में कोहली नंबर एक हैं. मुझे हमेशा से उनकी बल्लेबाजी पसंद है और डगआउट से उन्हें खेलते देखना बहुत शानदार रहता है.”
रजत पाटीदार ने विराट कोहली को लेकर आगे कहा कि
“कोच एंडी फ्लावर की तरह मुझे भी लगता है कि वह अपने खेल के शिखर पर है. उसकी पारी को बयान करने के लिये मेरे पास समय नहीं है. वह मेरे आदर्श है और मैने उन्हें नेट्स पर उसी ऊर्जा और तत्परता के साथ खेलते देखा है. मैं उन्हें नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखकर बहुत कुछ सीख रहा हूं.”
रजत पाटीदार ने जैकब डफी के तारीफों के भी बांधे पूल
वहीं जैकब डफी जिन्होंने 4 ओवरों में सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट झटके, उनकी तारीफ़ करते हुए आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने कहा कि
“वह टी20 का विशेषज्ञ गेंदबाज है और हमें उस पर काफी भरोसा है. जिस तरह से वह खेल रहा है, जबर्दस्त है.”
वहीं पिछले साल आरसीबी की विक्ट्री परेड में मारे गए लोगों को लेकर रजत पाटीदार ने कहा कि
“परिजनों को खोना हमेशा खराब अहसास होता है.”
ALSO READ: RCB को जीत दिलाने के बाद विराट कोहली ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा “मैंने टेस्ट और टी20 से….
