Posted inक्रिकेट, न्यूज

धोनी को चोटिल बताकर कहीं CSK ने कर तो नही दिया थाला के साथ खेला, इन 3 बातो की हो रही है चर्चा

MS Dhoni CSK IPL 2026 injured
धोनी को चोटिल बताकर कहीं CSK ने कर तो नही दिया थाला के साथ खेला, इन 3 बातो की हो रही है चर्चा
News on WhatsAppJoin Now

MS Dhoni: आईपीएल 2026 (IPL 2026) की शुरुआत 28 मार्च आज से हो रही है. आरसीबी और एसआरएच (RCB vs SRH) के बीच मैच आज शाम को 7:30 बजे खेला जाना है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ खेलने वाली है, लेकिन इससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के थाला महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) चोटिल हो गए हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल 2026 के पहले 2 हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं. अब महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के चोटिल होने के बाद कई सवाल उठने लगे हैं. फैंस सवाल उठा रहे हैं कि कहीं ये स्क्रिप्टेड तो नही है?

MS Dhoni के चोटिल होने के बाद उठ रहे हैं ये सवाल

चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने सोशल मीडिया से इस बात की पुष्टि की है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के शुरुआती 2 हफ्तों से बाहर हो गए हैं, इसके बाद ये साफ है कि महेंद्र सिंह धोनी शुरुआती 4 मैचों में कम से कम सीएसके की टीम का हिस्सा नही होंगे. इसके बाद ही माही को लेकर अलग-अलग चर्चा शुरू हो गई है. एक दिन पहले तक ही धोनी की मैदान से बैटिंग करते, खिलाते, साथियों की खिंचाई करते तस्वीर आईं थी, तो उनके चाहने वाले शुरू होने जा रहे संस्करण में उनसे बेहतर की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब फैंस बातें कर रहे हैं कि माही की यह कैसी पिंडली की चोट है. बहरहाल, धोनी के बाहर से फैंस और पंडितों के बीच शक और चर्चा दोनों ही पसर गए हैं. और यहां 3 थ्योरी भी सामने आई हैं.

क्या धोनी को जानबूझकर किया गया है चोटिल?

फैंस को लग रहा है कि टीम संयोजन बनाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के चोटिल होने का बहाना बनाया है. उर्विल पटेल सीएसके की टीम का हिस्सा हैं. इस खिलाड़ी ने पिछले साल ही घरेलू टी20 में धमाकेदार शतक जड़ा था, इस खिलाड़ी ने सिर्फ 3 मैचों में ही अपने आप को साबित कर दिया है.

उर्विल ने भले ही 3 मैचों में 22.66 का औसत निकाला, लेकिन उनकी 19 गेंदों पर 37 और 11 गेंदों पर 31 रन की पारी और 212.50 के स्ट्राइक-रेट ने खासा ध्यान खींचा था. उर्विल के रूप में सीएसके को कुछ साल के लिए अच्छा विकेटकीपर तूफानी बल्लेबाज मिल गया. इसी वजह से फैंस को लग रहा है कि उर्विल पटेल को प्लेइंग 11 में मौका देने के लिए सीएसके ने धोनी के चोटिल होने का बहाना बनाया है.

CSK ने ले लिया है धोनी को बाहर करने का फैसला

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) एक ऐसा ब्रह्मास्त्र है जिसे वो कभी किसी के पास नही जाने देंगे, मौजूदा समय में सीएसके पास संजू सैमसन, उर्विल पटेल और महेंद्र सिंह धोनी के रूप में 3 विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं और सभी खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं, ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या धोनी को चोट का बहाना बनाकर सीएसके की टीम मैनेजमेंट ने उन्हे बाहर कर दिया है और अब वो बतौर मेंटोर टीम के साथ नजर आ सकते हैं.

संजू सैमसन बना रहे हैं सीएसके पर दबाव

भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 जीताने में संजू सैमसन की अहम भूमिका रही है. भारतीय टीम का ये विकेटकीपर बल्लेबाज अब सीएसके की टीम का हिस्सा है, ऐसे में संजू सैमसन अब सीएसके के लिए भी विकेटकीपिंग करना चाहते हैं, वहीं कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पहले ही साफ कर दिया है कि वो सीएसके के लिए पारी की शुरुआत करने वाले हैं.

ऐसे में फैंस का मानना है कि कहीं संजू सैमसन के दबाव में आकर तो चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को बाहर करने का फैसला तो नही किया है.

ALSO READ: IPL 2026 से पहले धोनी के फैंस को लगा बड़ा झटका, चोटिल होकर इतने हफ्तों के लिए आईपीएल से बाहर हुए थाला

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...