Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज

कौशांबी हादसा: खुशियां मातम में बदली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान

kaushambi accident yogi adityanath
कौशांबी हादसा: खुशियां मातम में बदली, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी (Kaushambi) जिले में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा पूरे प्रदेश को झकझोर गया। प्रयागराज से मुंडन संस्कार कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।

कैसे हुआ Kaushambi हादसा?

यह हादसा कौशांबी (Kaushambi) के नेशनल हाईवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सभी लोग प्रयागराज में संगम पर मुंडन संस्कार कराकर अपने घर लौट रहे थे। परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन रास्ते में यह भीषण दुर्घटना हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह ड्राइवर को आई झपकी बताई जा रही है, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे शामिल

इस दर्दनाक हादसे में 5 महिलाएं और 3 मासूम बच्चों की जान चली गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मुवावजा का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

इसके अलावा, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद देने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

प्रशासन अलर्ट, जांच जारी

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों की थकान जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े करती है।

ALSO READ: “CM Yogi Adityanath की मौजूदगी में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM Narendra Modi देंगे विकास को नई उड़ान”