Posted inन्यूज, राजनीति

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव, नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए करेगे नामांकन

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
News on WhatsAppJoin Now

बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ा राजनीतिक बदलाव होने की चर्चा तेज हो गई है। खबरें सामने आ रही हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा होता है तो राज्य की राजनीति में सत्ता समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस कदम के बाद बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री बनने की संभावना भी बढ़ सकती है।

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर चर्चा तेज

सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू के अंदर इस बात पर चर्चा चल रही है कि नीतीश कुमार राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बन सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संकेत दिए हैं कि इस विषय पर विचार-विमर्श जारी है और अंतिम फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। अगर वे राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना होगा।

बताया जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तैयारी भी की जा रही है और इस दौरान जेडीयू के कई बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

जाने कौन होगा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

अगर नीतीश कुमार दिल्ली की राजनीति का रुख करते हैं और राज्यसभा सदस्य बनते हैं, तो बिहार में मुख्यमंत्री पद खाली हो जाएगा। ऐसी स्थिति में एनडीए गठबंधन के भीतर नई राजनीतिक व्यवस्था बनानी पड़ेगी। चूंकि बीजेपी गठबंधन का बड़ा दल है, इसलिए यह संभावना जताई जा रही है कि राज्य में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बन सकता है।

इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाया जा सकता है। माना जा रहा है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री जैसी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है, हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बिहार की राजनीति पर संभावित असर

यदि यह राजनीतिक बदलाव होता है तो बिहार की सत्ता संरचना में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अभी राज्य में जेडीयू के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, जबकि बीजेपी के दो नेता उपमुख्यमंत्री पद पर हैं। ऐसे में नीतीश के राज्यसभा जाने से गठबंधन की भूमिका और शक्ति संतुलन बदल सकता है।

Read More : होली पर यूपी सरकार का 3 दिन के छुट्टी का आदेश , सभी कर्मचारियों को वेतन त्यौहार से पहले खाते में