मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-28 में आज ऐतिहासिक अवसर पर सेमीकंडक्टर पार्क की आधारशिला रखी जा रही है। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह परियोजना इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित की जा रही है, जो HCL Group और Foxconn के संयुक्त उद्यम के तहत संचालित है।
इस आयोजन में साथ में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और कई अन्य गणमान्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम लगभग 4 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।
देश में सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देंगे योगी आदित्यनाथ
ग्रेटर नोएडा में इस सेमीकंडक्टर पार्क को उत्तर भारत की अग्रणी तकनीकी परियोजना के रूप में देखा जा रहा है। इस पार्क का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में इस्तेमाल होने वाले चिप्स और अन्य सॉफ़्टवेयर-हार्डवेयर घटकों का उत्पादन करना है, जिससे भारत की सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। इसके तहत स्थानीय स्तर पर चिप निर्माण तकनीक को बढ़ावा मिलेगा और विदेशी निर्भरता कम होगी।
यह परियोजना लगभग ₹3700 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही है और यह लगभग 48 एकड़ में फैलेगी। इससे आसपास के इलाकों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा यह ग्रेटर नोएडा क्षेत्र को एक प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक हब के रूप में स्थापित करने में मदद करेगा।
आर्थिक और सामाजिक प्रभाव
सेमीकंडक्टर पार्क के बनने से उद्योग और अर्थव्यवस्था को मजबूत गति मिलेगी। इससे इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की मांग को स्थानीय उत्पादन के माध्यम से बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। यह पहल उत्तर प्रदेश और भारत की तकनीकी उन्नति में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका उद्घाटन करके देश की समृधी में बढ़ावा देने की कोशिस करेंगे।
कार्यक्रम के लिए यातायात और सुरक्षा प्रबंध
इस वीआईपी कार्यक्रम के कारण नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव तथा वैकल्पिक रूट उपलब्ध कराए गए हैं ताकि आम नागरिकों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़े। कोरोना विपरीत परिस्थितियों में अधिकारियों ने विशेष सुरक्षा इंतज़ाम भी किए हैं।
सेमीकंडक्टर पार्क की नींव से ग्रेटर नोएडा और उत्तर प्रदेश की तकनीकी और औद्योगिक प्रगति को नई उड़ान मिलने की उम्मीद है, जो भविष्य में भारत को ग्लोबल तकनीकी मानचित्र पर एक मजबूत स्थान दिलाने में मदद करेगा।
ALSO READ: अमित शाह ने कांग्रेस पर लगाया असम की डेमोग्राफी बिगाड़ने का आरोप, असम में BJP ने बजाया चुनावी बिगुल
