Posted inक्रिकेट, न्यूज

मैच से पहले नामीबिया के कप्तान ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप, कहा “हमे जानबूझकर फ्लड लाइट में अभ्यास….

Namibia Captain Gerhard Erasmus on India
मैच से पहले नामीबिया के कप्तान ने भारत पर लगाए गंभीर आरोप, कहा "हमे जानबूझकर फ्लड लाइट में अभ्यास....
News on WhatsAppJoin Now

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में आज शाम भारत का सामना नामीबिया की टीम (Namibia Cricket Team) से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होना है. भारतीय टीम (Team India) से नामीबिया की टीम टी20 में पहली बार भिड़ने वाली है. नामीबिया की टीम ने भारत को दुनिया की सबसे मजबूत टीम बताया है और टीम इंडिया से भिड़ने को तैयार हैं.

भारत और नामीबिया के बीच मैच से पहले नामीबिया के कप्तान ने कुछ न कहते हुए भी काफी कुछ कह दिया है. नामीबिया के कप्तान इरास्मस (Gerhard Erasmus) ने भारत पर काफी गंभीर आरोप लगाया है.

Namibia के कप्तान इरास्मस ने मैच से पहले भारत पर लगाए गंभीर आरोप

नामीबिया की टीम (Namibia Cricket Team) इस टी20 विश्व कप की शुरुआत से ही दिल्ली में मौजूद है और यहीं पर नीदरलैंड के सामने 10 फरवरी को मैच खेला था और अब एक बार फिर नामीबिया की टीम का सामना इसी मैदान पर भारत के साथ होना है, इस मैच से पहले नामीबिया के कप्तान इरास्मस का आरोप है कि भारत के खिलाफ मैच से पहले उन्हें रात में फ्ल्ड्स लाइट के सामने अभ्यास करने का मौका नही मिला.

उनका आरोप है कि भारत ने 2 रात फ्ल्ड्स लाइट में अभ्यास किया, वहीं कनाडा की टीम को भी रात में अभ्यास का मौका मिला, लेकिन पता नही क्यों उनकी टीम को अभ्यास का मौका रात में फ्ल्ड्स लाइट में नही दिया गया.

नामीबिया (Namibia Cricket Team) के कप्तान इरास्मस ने भारत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि

“हमें इस मैच से पहले नाइट ट्रेनिंग नहीं दी गई, उन्हें नहीं पता क्यों? भारत को दो नाइट ट्रेनिंग सेशन मिले हैं और उन्होंने देखा कि कनाडा भी अभी रात में अभ्यास कर रहा है. आप इससे जो समझना चाहें समझें, लेकिन हम नामीबियाई अंदाज में फाइट जरूर करेंगे.”

इरास्मस ने कहा अधिकतर खिलाड़ियों को नही है फ्लड लाइट में खेलने का अनुभव

नामीबिया (Namibia) के कप्तान इरास्मस ने कहा कि उनकी टीम को अपने देश में संसाधनों की कमी के कारण फ्लड लाइट में खेलने का अनुभव नही है. उनका कहना है कि कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें तो अधिकतर खिलाड़ी फ्लड लाइट में नही खेले हैं. नामीबिया के कप्तान इरास्मस ने कहा कि

“नेपाल प्रीमियर लीग, ILT20 या वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंटों में खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें, तो अधिकांश खिलाड़ी नियमित रूप से फ्लडलाइट्स में खेलने के आदी नहीं हैं. इसके बावजूद हमारी टीम भारत का मैच में डंटकर सामना करेगी.”

ALSO READ: नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए बदली भारत की ओपनिंग जोड़ी, अभिषेक-ईशान नही ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...