Salman Ali Agha: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है, इस बार टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका के हाथो में है. भारतीय टीम के कप्तान और कोच ने अब तक इस पर चुप्पी साध रखी है. हालांकि पाकिस्तान लगातार इस पर बयान दे रहा है, पहले मोहसिन नकवी ने ड्रामा किया. अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने विवादित बयान दिया है.
पाकिस्तान सरकार ने 1 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के मैच का बॉयकॉट कर दिया है. पाकिस्तान की सरकार ने ये भी कहा कि हम पूरा विश्व कप खेलेंगे, लेकिन भारत के सामने मैच नही खेलेंगे.
पाकिस्तानी कप्तान Salman Ali Agha ने दिया विवादित बयान
टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी इस बार भारत के साथ श्रीलंका के हाथो में भी है. श्रीलंका ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले गुरूवार को एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया. कोलंबो स्थित मर्केंटाइल क्रिकेट एसोसिएशन में ‘कैप्टन डे’ इवेंट के साथ टूर्नामेंट की तैयारियों को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया.
इस दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) ने कहा कि
“बांग्लादेश पाकिस्तान के लिए भाई जैसा देश है और पाकिस्तान को उनके समर्थन की सराहना है. बांग्लादेश का टूर्नामेंट में हिस्सा न ले पाना दुर्भाग्यपूर्ण है.”
उन्होंने आगे कहा कि
“बांग्लादेशी हमारे भाई हैं, हम पाकिस्तान के लिए उनके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार है. यह दुख की बात है कि वे टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं.”
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भारत को धमकी
सलमान अली आगा से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस मैच से पहले भारत के खिलाफ विवादित बयान दिया है. किस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि
“खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए. हमने सही फैसला लिया है. हमने इस पर बेहद सावधानी से विचार करने के बाद ये रुख अपनाया है.”
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. पाकिस्तान ने अभी तक आईसीसी को कोई अधिकारिक बयान नही दिया है. हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो हमेशा की तरह पाकिस्तान अपने बात से पलटी मार सकता है.
