Mitchell Marsh: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) से पहले पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया (PAK vs AUS) को अपने घर में बुलाकर 3-0 से हराया है, ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराते ही पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के मैच का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होना है.
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) प्रेस कॉन्फ्रेस कर रहे थे, इस दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तान, भारत के मैच का बहिष्कार कर रहा है, इसको आप कैसे देख रहे हैं. इस पर मिचेल मार्श ने जो कहा उससे पाकिस्तानी पत्रकार की बोलती बंद हो गई.
Mitchell Marsh ने बंद की पाकिस्तान की बोलती
मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) से एक पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा कि पाकिस्तान सरकार ने फैसला किया है कि पाकिस्तान की टीम भारत के सामने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का मैच नही खेलेगी, इस पर आप क्या कहना चाहते हैं. मिचेल मार्श ने इस पर कहा कि
“मैं इस बारे में कोई कमेंट नही करना चाहता हूं, हमारा पूरा फोकस वर्ल्ड कप पर है और हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं. हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं और अच्छा परफॉर्मेंस करना चाहते हैं, हमारी टीम का सिर्फ वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर फोकस है.”
पाकिस्तानी पत्रकार ने इसके अलावा बांग्लादेश को लेकर भी सवाल किया तो मिचेल मार्श ने सीधा जवाब देते हुए कहा कि,
“इसमें मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, हमारा पूरा फोकस क्रिकेट पर है, हम वर्ल्ड कप में अच्छा खेलना चाहते हैं, हमारे खिलाड़ी वर्ल्ड कप को लेकर खूब तैयारी कर रहे हैं और जीत की कोशिश करेंगे.”
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) का ये जवाब पाकिस्तानी पत्रकार को खोमोश कर गया.
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान
पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने पीसीबी को निर्देश दिया है कि पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी, लेकिन भारतीय टीम के खिलाफ होने वाला 15 फरवरी का मैच खेलने नही उतरेगी.
हालांकि इसके अलावा पाकिस्तान की टीम सभी मैचों में हिस्सा लेगी, लेकिन सिर्फ भारत के सामने 15 फरवरी को होने वाला मैच नही खेलेगी. हालांकि आईसीसी ने भी पाकिस्तान को अपने फैसले पर विचार करने को कहा है.
