नई दिल्ली: महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनावों के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके सहयोगी महायुति ने जबरदस्त बहुमत दर्ज किया है। बीएंडसी चुनाव (BMC) परिणामों की घोषणा के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीतियों और विकास-केन्द्रित राजनीति को जनता का समर्थन है।
अरुण सिंह ने अपने बयान में कहा कि महाराष्ट्र नगर निगमों में मिली ऐतिहासिक विजय साफ़ तौर पर यह दर्शाती है कि जनता ने PM मोदी के नेतृत्व और नीतियों पर भरोसा जताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किये गये विकास कार्यों और सामाजिक-आर्थिक सुधारों ने लोगों का दिल जीता है, जिससे BJP को इतनी बड़ी जीत मिली। उन्होंने इस विजय को “लैंडस्लाइड विक्ट्री” करार दिया।
अरुण सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, रणनीतिक चुनावी तैयारी और पीएम मोदी के विज़नरी एजेंडे की वजह से यह परिणाम संभव हो पाया है। उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि यह परिणाम न सिर्फ मुंबई बल्कि महाराष्ट्र के अन्य महानगर निगमों में भी भाजपा की मजबूत पकड़ को दर्शाता है, जहां पार्टी ने भारी बहुमत हासिल किया।
कांग्रेस पर निशाना और आगे की प्रगति
अपने बयान में अरुण सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की “विनाशकारी सोच” और नकारात्मक राजनीति ने उसे चुनावों में नुकसान पहुँचाया है और अब पार्टी को ईवीएम, वोट-चोरी जैसे आरोपों का सहारा लेना बंद करना चाहिए।” उनका कहना था कि जनता ने विकास को चुना है और ऐसे आरोपों में कोई दम नहीं है।
इसके अलावा, उन्होंने मनरेगा (MNREGA) के मुद्दे को लेकर भी बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों द्वारा इस योजना को लेकर फैलाये जा रहे भ्रम से जनता को गुमराह करने का प्रयास हो रहा है। अरुण सिंह ने आश्वस्त किया कि BJP आगे गांव-गांव जाकर जनता के लिए किए जा रहे कामों और योजनाओं की जानकारी देगी, जिससे लोगों को राज्यों और केंद्र सरकार की नीतियों के वास्तविक लाभ का सही अहसास हो सके।
विश्लेषकों का मानना है कि इस जीत से बीजेपी की राजनीतिक ताकत महाराष्ट्र में और अधिक सुदृढ़ होगी, खासकर मुंबई जैसे अहम महानगर में जहां BMC की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।
ALSO READ: बीएमसी चुनाव में भाजपा-शिंदे गठबंधन की ऐतिहासिक जीत, उद्वव ठाकरे को मिले ओवैसी से भी कम सीट
