Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2026 में राहुल द्रविड़ की जगह ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी होगा राजस्थान रॉयल्स का नया कोच, फ्रेंचाइजी ने किया शॉर्टलिस्ट

IPL 2026 Rajasthan Royals new Head Coach
IPL 2026 में राहुल द्रविड़ की जगह ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी होगा राजस्थान रॉयल्स का नया कोच, फ्रेंचाइजी ने किया शॉर्टलिस्ट

Rajasthan Royals: IPL 2025 सीजन 3 जून को समाप्त हो चुका है। इस सीजन के समाप्त होने के बाद अब सभी फ्रेंचाइजी अगले सीजन यानी कि IPL 2026 के लिए तैयारी में लग गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से इस बारे मे जानकारी मिली है कि हाल ही में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के कोच पद से इस्तीफा दे दिया है।

तो आइए आपको बताते हैं कि अगले सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) का हेड कोच पद किस खिलाड़ी के हाथों में सौंपा जाने वाला है।

Rajasthan Royals के कोच की रेस में पहले नंबर पर हैं आर अश्विन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर खिलाड़ी आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) के बारे में तो आप सब ने सुना ही होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान (Rajasthan Royals) की फ्रेंचाइजी अगले सीजन अश्विन को ही टीम का हेड कोच पद देने वाली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आर अश्विन (R. Ashwin) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं खिलाड़ी ने IPL से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। यही कारण है कि RR की फ्रेंचाइजी अश्विन को हेड कोच पद के लिए नियुक्त कर सकती है।

दूसरे नंबर पर हैं संजय बांगर

इसी के साथ ही RR का हेड कोच पद संभालने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संजय बागर का भी नाम शामिल है। इस सीजन संजय बांगर किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ नही जुड़े थे। आपकी जानकारी  के लिए बता दें कि संजय बांगर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हेड कोच पद संभाल चुके हैं।

संजय बांगर की कोचिंग के दौरा दोनों ही टीमों ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया था, इसी कारण अब राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की फ्रेंचाइजी, संजय बांगर को भी हेड कोच पद के लिए नियुक्त कर सकती है।

तीसरे नंबर पर हैं युवराज सिंह

RR का हेड कोच पद संभालने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में आखिर नंबर पर जिस खिलाड़ी का नाम है वह कोई और नही बल्कि पूर्व भारतीय टीम के विस्फोटक खिलाड़ी युवराज सिंह हैं, जिन्होंने अपने समय में टीम के लिए कई सारी कमाल की और विस्फोटक पारियां खेली है।

IPL 2026 में युवराज सिंह भी राजस्थान रॉयल्स का हेड कोच पद संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अभी इस बारे में फ्रेंचाइजी के द्वारा आधिकारिक ऐलान नही किया गया है।

ALSO READ: एशिया कप के बाद बदल जायेगा Team India के कप्तान और उपकप्तान! GILL की जगह लेगा यह खिलाड़ी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...