IND VS ENG : मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। IND VS ENG सीरीज के चौथे टेस्ट मुकाबले से पहले टीम में अशदीप सिंह और आकाशदीप के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में बड़े बदलाव देखने को मिले। टीम इंडिया के हेड कोच ने इन दोनों खिलाड़ियों की भरपाई करने के लिए IND VS ENG हरियाणा के अंशुल कंबोज को न सिर्फ रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम का हिस्सा बनाया। लेकिन इस बीच एक नाम ऐसा भी है जिसने इंडिया ए में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन उसके बावजूद भी कोच गंभीर ने उसे खिलाड़ी को नजरअंदाज कर अंशुल कंबोज को टीम का हिस्सा बनाया है।
अंशुल कंबोज से ज्यादा हफदर था यह खिलाड़ी
IND VS ENG के खिलाफ चौथे टेस्ट मुकाबले के लिए अशदीप सिंह के चोटिल होने के बाद अंशुल कंबोज को टीम का हिस्सा बनाया गया। लेकिन उनकी जगह भारतीय टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी मौजूद है। जिसने इंडिया ए के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। बल्कि वह अंशुल कंबोज से कहीं ज्यादा बेहतर खिलाड़ी है। लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से नजरअंदाज किया गया है।
मुकेश कुमार ने सोशल मीडिया पर निकली भड़ास
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब मुकेश कुमार को टीम के कोच गौतम गंभीर ने नजर अंदाज किया हो इससे पहले भी इंग्लैंड के खिलाफ जब 18 सदस्य टीम का चयन किया गया था तब बी मुकेश कुमार को नजरअंदाज करते हुए हर्षित राणा को टीम में जगह दी गई थी। जिसके बाद मुकेश कुमार ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा था कि
” कर्म हमेशा अपना समय लेता है, आपको सिर्फ इंतजार करना होता है। कर्म कभी माफ़ नहीं करता है, यह हमेशा लौटकर जरूर आता है।”
इंग्लैंड ए के खिलाफ मुकेश कुमार ने किया था शानदार प्रदर्शन
दरअसल 5 मैच की टेस्ट सीरीज से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच दो मैचों के अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबले खेले गए थे। जिसमें मुकेश कुमार को इंडिया ए में जगह दी गई थी। जहां उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था पहले मुकाबले में उन्होंने 92 रनों के नुकसान पर तीन विकेट लिए थे। बता दे कि मुकेश पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ मैच से ही टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मुकाबले खेलते हुए 7 विकेट लिए हैं।
Read More : शार्दुल ठाकुर IN, करुण नायर OUT, अंशुल कंबोज का डेब्यू मैनचेस्टर टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग 11 का हुआ ऐलान