MS DHONI EX GF PRIYANKA JHA

 MS Dhoni Ex Girlfriend Priyanka Jha Pictures: महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को टी20 विश्व कप 2007 (ICC T20 World Cup 2007) जीताया था, उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को 1983 विश्व कप (ICC World Cup 1983) के बाद पहली बार आईसीसी विश्व कप 2011 (ICC World Cup 2011) का ख़िताब जीताया था. वहीं महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2013 (ICC Champions Trophy 2013) का ख़िताब अपने नाम किया था. इसके साथ ही महेंद्र सिंह धोनी, भारत के लिए सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान बन गये थे.

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट जगत में बेहद ही बड़ा नाम हैं, इसलिए उनके पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए फैंस काफी उत्सुक रहते हैं. कुछ सालों पहले महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर उनकी एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी” (MS Dhoni: The Untold Story) इसके जरिए फैंस को काफी कुछ जानने को मिला, जो फैंस पहले नहीं जानते थे.

फिल्म के द्वारा पहली बार लोगों को पता चली Priyanka Jha की स्टोरी

फैंस को इस फिल्म में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी की पहली प्रेमिका प्रियंका झा (Priyanka Jha) के बारे में जानने को मिला. महेंद्र सिंह धोनी उनसे बेहद प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई, जिससे महेंद्र सिंह धोनी काफी टूट गये थे. प्रियंका झा की भूमिका फिल्म में कियारा आडवाणी ने निभाया था.

इस फिल्म में दिखाया गया कि प्रियंका झा (Priyanka Jha) को लेकर धोनी कितना सीरियस थे. एक दौरे पर जाने से पहले उन्होंने प्रियंका झा से वादा किया था कि वो लौटकर उनसे शादी करेंगे. हालांकि इसी बीच वो महेंद्र सिंह धोनी के लिए एक गिफ्ट खरीदने गईं और कार एक्सीडेंट में उनकी मौत हो गई.

प्रियंका झा (Priyanka Jha) की तस्वीर आई सामने

महेंद्र सिंह धोनी ने प्रियंका झा (Priyanka Jha) से दोस्ती के बाद उनके साथ काफी खूबसूरत पल बिताए थे. अब इसी दौरान की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमे महेंद्र सिंह धोनी एक लड़की के साथ बैठे हुए हैं. खबरों की मानें तो ये लड़की कोई और नहीं बल्कि प्रियंका झा हैं. प्रियंका झा का जब कार एक्सीडेंट में निधन हुआ था, तो महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के साथ विदेशी दौरे पर थे.

Priyanka jha MS Dhoni

जब महेंद्र सिंह धोनी इस दौरे से वापस भारत लौटे तो उनके फ्रेंड्स के द्वारा उन्हें इस बात की जानकारी मिली, जिसके बाद धोनी काफी टूट गये थे. उनके दोस्तों को तो लगने लगा था कि अब धोनी का फोकस क्रिकेट में नहीं लगेगा, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी न प्रियंका झा के सदमे से सिर्फ बाहर निकले बल्कि वो भारत के महान कप्तान और क्रिकेटर भी बने.

ALSO READ: युजवेंद्र चहल ने इंग्लैंड में मचाया धमाल, 10 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर झटके 5 विकेट, रोहित शर्मा और अजित अगर को दिया करारा जवाब