2 जुलाई 2025 से भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद मैदान में उतरे भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया, जिसमें सबसे ज्यादा बेहतरीन और विस्फोटक प्रदर्शन भारतीय टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल कर रहा है। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर बोर्ड पर 310 रन लगा दिए थे।
शुभमन गिल ने रचा इतिहास :
इसके बाद आज यानी की 3 जुलाई को दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। जिसमें शुभमन गिल ने अपने नाम एक बड़ा इतिहास रच दिया है। दरअसल दूसरे दिन के टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ दिया है। इसके बाद शुभमन गिल इंग्लैंड में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे पहले भारतीय कप्तान बन चुके हैं। जो कि भारतीय टीम के लिए काफी ज्यादा गर्व की बात है। यही नहीं गिल ने इस दोहरे शतक के साथ 5 और अन्य रिकार्ड भी अपने नाम कि हैं। तो आइए आपको भी इन सभी रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हैं।
टाइगर के बाद सबसे कम उम्र में गिल ने लगाया शतक :
मौजूदा समय में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल की उम्र 25 साल और 298 दिन है। इस उम्र के हिसाब से शुभमन गिल सबसे कम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अपना नाम दर्ज कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले मंसूर अली खान पटौदी ने सबसे कम उम्र में शतक लगाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज किया था। मंसूर ने जिस समय इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया था तब वह 23 साल 39 दिनों के थे।
दोहरा शतक लगाने वाले शुभमन गिल बने छठे कप्तान :
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद शुभमन गिल का नाम इस लिस्ट में छठे नंबर पर शामिल हो गया है। बता दें की इससे पहले विराट कोहली, सुनील नारायण, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम के कमान संभालते हुए दोहरा शतक लगाया था। लेकिन सबसे खास बात तो यह है कि क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली ने यह कारनामा अपने क्रिकेट करियर में लगभग 7 बार किया है। बाकी सभी खिलाड़ियों ने यह कारनामा केवल एक ही बार करने में सफल हुए हैं।
दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बने गिल :
इस शतक को लगाने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल सेना कंट्री (साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया) में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे पहले एशिया के कप्तान बन चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शुभमन गिल से पहले ऐसी विस्फोटक पारी तिलिकरत्ने दिलशान ने साल 2001 में खेली थी। जो कि उनके क्रिकेट करियर की सबसे बेहतरीन और विस्फोटक पारी मानी जाती है।
वनडे और टेस्ट दोनों में लगा चुके हैं दोहरा शतक :
इसी के साथ ही युवा खिलाड़ी शुभमन गिल ने वनडे और टेस्ट प्रारूप में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले वनडे और टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में भारतीय क्रिकेट टीम के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लेकिन अब शुभमन गिल का भी नाम चौथे नंबर पर इस लिस्ट में शामिल हो गया है।
इंग्लैंड में खेली सबसे बड़ी पारी :
इसी के साथ ही शुभमन गिल ने आखिरी रिकॉर्ड जो अपने नाम किया है वह यह है कि खिलाड़ी ने इंग्लैंड की सरजमीं पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले यह बड़ा रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था। जिन्होंने साल 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ 221 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जो की आज भी कई फैंस को याद होगी।