सुरेश रैना
MS DHONI AND SURESH RAINA

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)2022 के मेगा आक्शन ( MEGA AUCTION) का आयोजन 12 और 13 फऱवरी को किया गया था। जिसमें देशी और विदेशी सभी खिलाड़ियों को मिलाकर कुल 203 खिलाड़ियों को सभी IPL फ्रेंचाईजी ने अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद भी कई नामी खिलाड़ी आक्शन में अनसोल्ड ही रह गए थे। जिसमें से एक सुरेश रैना भी हैं।

जल्द ही होगी बीसीसीआई की मीटिंग

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के आक्शन में कुल 203 खिलाड़ियों को करीब 5 अरब 49 करोड़ और 70 लाख में  खरीदा गया था। जिसके बाद भी सभी फेंचाईजी के पास कुछ रकम है। साथ ही बीसीसीआई के जल्द ही ट्रेड विंडों के लिए मीटिंग की बात सामने आई है। बीसीसीआई इस मीटिंग में ट्रेड विंडो के लिए हा और ना दोनों ही कर सकता है।

सुरेश रैना के IPL में शामिल होने की एकमात्र उम्मीद

suresh raina

बीसीसीआई के ट्रेड विंडों के आप्शन के चलते सुरेश रैना ( Suresh Raina) के फैंस एक बार फिर सुरेश रैना के IPL में शामिल होने की उम्मीद को देख रहे हैं। इसके लिए सुरेश रैना के फैंस को इस फैसले का इंतजार है। ये सुरेश रैना की IPL में शामिल होने की एकमात्र उम्मीद है। हालांकि बीसीसीआई इसके लिए हां और ना दोनों ही फैसले ले सकती है।

मिस्टर आईपीएल दूसरी बार आईपीएल से दूर

Suresh Raina 4 1

सुरेश रैना ( Suresh Raina) ने IPL का 2008 के संस्करण में भाग नहीं लिया था। इसी के साथ वो इस मेगा आक्शन में भी अनसोल्ड रह गए थे। जिसके बाद ये दूसरा सीजन होगा जब सुरेश रैना आईपीएल में भाग नहीं लेंगे।

चौथे खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने के लिस्ट में

सुरेश रैना आईपीएल में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शिखर धवन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी हैं। इस बार सुरेश रैना ( Suresh Raina)  के आईपीएल में ना शामिल होने पर फैंस काफी नाराज हैं।

ALSO READ:IPL 2022: संन्यास के बाद एबी डिविलियर्स बनेंगे RCB का हिस्सा, IPL में वापसी करने को हुए तैयार

चैन्नई सुपरकिंग्स से काफी नाराज हैं फैंस

CSK

येलो आर्मी यानी की चैन्नई सुपर किंग्स CSK के फैंस आईपीएल के सबसे नियमित फैंस माने जाते है। महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, अंबाती रायडू, ऋतुराज गायकवाड़ और मोइन अली को टीम से दोबारा जोड़ा गया है। लेकिन चिन्ना थाला के टीम से ना जुडने को लेकर फैंस फ्रैंचाआइजी से कुछ नाराज हैं। इसी के साथ ही टीम के सीईओ ने सुरेश रैना ( Suresh Raina)  के टीम में फिट ना होने की बात कही थी। बता दें, चैन्नई सुपर किंग्स की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी सुरेश रैना ही हैं।

ALSO READ:IPL 2022 :GUJRAT TITANS का मुकाबला हुआ तय, पहली बार 28 मार्च को हार्दिक लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ करेंगे आगाज

Published on March 8, 2022 5:20 pm