भारतीय टीम में समय समय पर बदलाव किए जाते है। लेकिन इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं को लेकर एक बड़ा बदला किया जाने वाला है जो कि काफी जल्द ही सभी के सामने आज जाएगा। दरअसल मौजूदा समय में टीम के चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। जिसके चलते BCCI उनके स्थान पर किसी अन्य उतराधिकारी को उनका पद सौंपने वाली है। जिसके बार में BCCI के द्वारा विचार किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि BCCI इस पद के लिए एक पूर्व खिलाड़ी को चुनने वाली है जिसने भारती टीम के लिए टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में अपना प्रदर्शन दिखाया है।
अजीत अगरकर का कार्य काल जल्द होगा खत्म :
दरअसल BCCI ने अजीत अगरकर को 4 जुलाई साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद के लिए चुना था। जानकारी के लिए बता दें कि BCCI के नियमों के अनुसार हर चयनकर्ता का कार्यकाल केवल 2 साल के लिए होता है। लेकिन अगर चुने गए चयनकर्ता का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उसके समय सीमा को 1 साल के लिए और बढ़ा दिया जाता है। इस हिसाब से अगर अजीत अगरकर को अगर प्रदर्शन के आधार पर अधिक समय न मिला तो उनका कार्यकाल 4 जुलाई 2025 को समाप्त हो जाएगा। जिसके लिए BCCI ने नए चयनकर्ता कि खोज अभी से ही शुरु कर दी है। जिसे यह पद सौंपा जा सकें।
BCCI इस पूर्व खिलाड़ी बन सकता है नया चयनकर्ता :
इस समय नए चयनकर्ता के रुप में जिस नाम कि चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है वह कोई और नहीं बल्कि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहे अजय रात्रा हैं। जिन्होंने भारतीय टीम के लिए 6 टेस्ट मुकाबले, 12 वनडे मुकाबले हैं। वही फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अजय रात्रा ने कुल 4029 रन आपने खाते में जोड़े हैं। इन पारियों में इन्होंने अपने नाम 8 शतक और 1 बार दोहरा शतक भी किया है। अजय रात्रा ने साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 115 रनों के नाबाद पारी खेल कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कि थी।
संन्यास के बाद चयन समिति में हैं सक्रिय :
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अजय रात्रा ने साल 2015 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेंटों से संन्यास ले लिया था। लेकिन घरेलू स्तर पर वह 2013 तक ही सक्रिय रहे थे। BCCI ने अजय रात्रा के संन्यास पर उनके बीते करियर की काफी ज्यादा तारीफ की थी।