IPL 2025 Prize Money
IPL 2025 Prize Money: आईपीएल जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बारिश, उपविजेता टीम भी होगी मालामाल, मिलेंगे इतने करोड़

आईपीएल 2025 का फाइनल (IPL 2025 Final) मुकाबला कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम के बीच खेला जाना है. आईपीएल 2025 से 8 टीमों का सफर खत्म हो चूका है, वहीं फाइनल में अब सिर्फ 2 टीमें ही हैं. इन दोनों टीमों ने अब तक कोई फाइनल मुकाबला नही जीता है, ऐसे में जो भी टीम जीतेगी वो आईपीएल 2025 की विजेता बनेगी.

IPL 2025 विजेता टीम को मिलेंगे कितने करोड़?

आईपीएल 2025 विजेता (IPL 2025 Winners) टीम की बात करें तो इस बार फाइनल और ट्रॉफी जीतने वाली टीम पर पैसों की बरसात हो सकती है. आईपीएल 2025 का फाइनल जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रूपये मिल सकते हैं, तो वहीं उपविजेता टीम को 13 करोड़ रूपये दिए जा सकते हैं.

आईपीएल 2022 (IPL 2025 Prize Money) से ही बीसीसीआई के द्वारा ये ईनामी राशि दी जा रही है. पिछले 3 सालों से इस ईनामी राशि में कोई बदलाव नही हुआ है. वहीं आईपीएल 2025 के लिए अभी तक किसी बदलाव की घोषणा नही हुई है, ऐसे में आईपीएल 2025 में भी वही ईनामी राशि दी जा सकती है.

IPL 2024 विजेता (KKR): 20 करोड़ रुपये

IPL 2024 उपविजेता (SRH): 13 करोड़ रुपये

आईपीएल में अब तक क्या रही है बीसीसीआई से मिलने वाली ईनामी राशि

वर्ष              | विजेता को इनाम | उपविजेता को इनाम |

| 2008–2009         | ₹4.8 करोड़     | ₹2.4 करोड़       |

| 2010–2013         | ₹10 करोड़      | ₹5 करोड़         |

| 2014–2015         | ₹15 करोड़      | ₹10 करोड़        |

| 2016              | ₹16 करोड़      | ₹10 करोड़        |

| 2017              | ₹15 करोड़      | ₹10 करोड़        |

| 2018–2019         | ₹20 करोड़      | ₹12.5 करोड़      |

| 2020 (कोविड वर्ष) | ₹10 करोड़      | ₹12.2 करोड़      |

| 2022–2024         | ₹20 करोड़      | ₹13 करोड़        |

श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन भी जीता है आईपीएल

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के फाइनल में पहुंचने वाली पंजाब किंग्स की टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथो में है. श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2024 में भी टीम को विजेता बनाया था, तब उन्होंने केकेआर की कप्तानी करते हुए मौजूदा भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर के साथ मिलकर कोलकाता को आईपीएल ट्रॉफी दिलाने में मदद की.

वहीं आईपीएल 2025 में अब वो पंजाब किंग्स की टीम की कप्तानी कर रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर वो टीम को ख़िताब दिलाना चाहेंगे, वहीं रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम पहली बार आईपीएल फाइनल खेलने उतरेगी.

ALSO READ: BCCI के नए अध्यक्ष का नाम फाइनल, कोई और नहीं बल्कि राजीव शुक्ला का नाम तय, इतने दिन के लिए संभालेंगे सबसे अमीर बोर्ड की गद्दी