Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का घातक खिलाड़ी हुआ चोटिल, भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले मिली बुरी खबर

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का घातक खिलाड़ी हुआ चोटिल, भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले मिली बुरी खबर
IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का घातक खिलाड़ी हुआ चोटिल, भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले मिली बुरी खबर

इंडियन प्रीमियर लीग का 32 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच में देखने को मिला। जहां मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ तो वही सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल ने राजस्थान को हराकर जीत को अपने नाम किया। हालांकि आईपीएल 2025 का यह पहला सुपर ओवर मुकाबला रहा है।

राजस्थान रॉयल्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स अपनी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। लेकिन इस बीच दिल्ली का एक स्टार गेंदबाज फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गया है। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ टीम इंडिया की चिंता भी बढ़ गई है।

दिल्ली कैपिटल का खिलाड़ी हुआ चोटिल

राजस्थान की जबड़े से जीत को छिनने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की खेमे में एक बड़ी टेंशन शुरू हो गई है। दरअसल राजस्थान के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए हैं। ये घटना पारी के 17 वें ओवर की हैं आखिरी गेंद पर नितीश राणा ने एक जोरदार शॉट खेला। जहां बाउंड्री लाइन के पास खड़े कुलदीप ने चौका बचाने की कोशिश की। गेंद बाउंड्री लाइन के पास चली गई और बॉल को रोकने के चलते कुलदीप यादव अपने कंधे में चोट लगा बैठे। तुरंत मैदान पर फिजियो आए और कुलदीप को मैदान से बाहर ले जाया गया।

सुपर ओवर के साथ हुआ मैच का फैसला

दिल्ली बनाम राजस्थान के बीच यह मुकाबला पहले टाई हो गया। जिसके बाद सुपर ओवर को खेल दिल्ली की टीम ने बाजी मारी। मैच में अक्षय पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स से अपने घरेलू मैदान पर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने भी 20 ओवर में 188 रन बनाए। इसके बाद सुपर ओवर करने का फैसला किया गया। राजस्थान में सुपर ओवर में पहले बैटिंग करते हुए पांच गेंद पर 11 रन बनाए। जिसके बाद जवाब में दिल्ली ने महज चार गेंद पर ही मुकाबला सूचित कर अपने नाम कर लिया।

आईपीएल 2025 में कुलदीप का शानदार प्रदर्शन

बात अगर इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव की करें तो उन्होंने अब तक 6 मैच खेलते हुए 11 विकेट लिए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी कुलदीप ने चार ओवर के स्पेल में 33 रनों के नुकसान पर यशस्वी जयसवाल का बड़ा विकेट लिया था।

ALSO READ:IPL के बीच BCCI ने टीम इंडिया के कोच समेत 2 लोग को निकाला बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा फैसला, नए कोच को मिली एंट्री

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...