Chapions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय टीम की जबरदस्त शुरुआत हुई. बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की. वही शुक्रवार को Chapions Trophy 2025 का तीसरा मैच अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को उम्मीद थी लेकिन साउथ अफ्रीका ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को एक तरफा हरा दिया.
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 315 रन का लक्ष्य सामने रखा. जवाब में अफगानिस्तान की टीम महज 208 रन ही बन सकी और पूरी टीम ऑलआउट हो गयी. साउथ अफ्रीका ने 107 रन से बम्पर जीत हासिल की. इस जीत के बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पॉइंट टेबल में बदलाव हुआ है.
साउथ अफ्रीका की बम्पर जीत के बाद बदला Chapions Trophy 2025 का पॉइंट टेबल
साउथ अफ्रीका की जीत बहुत बड़ी जीत साबित हुई. इस जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने 2 पॉइंट हासिल किया लेकिन साथ में हही जबरदस्त नेट रन रेट भी बढ़ा और Chapions Trophy 2025 पॉइंट टेबल में साउथ अफ्रीका की +2.140 रन रेट के साथ साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप में टॉप पर है. यही नहीं दोनों ग्रुप को मिलाकर सबसे बेहतरीन नेट रन रेट साउथ अफ्रीका का है. ऐसे में दोनों ग्रुप में देखे तो साउथ अफ्रीका सबसे आगे दिख रहा है, वही भारतीय टीम को भी बांग्लादेश के खिलाफ मौका था अपना नेट रनरेट बढ़ा सके. इसलिए भारत अभी अपने ग्रुप में नंबर 2 पर है.
भारतीय टीम के लिए होगा फायदा
Chapions Trophy 2025 के पॉइंट टेबल में भारत अभी न्यूजीलैंड से पीछे है. लेकिन भारत के लिए 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ अहम् मुकाबले है. पाकिस्तान इस मैच में दबाव में दिख सकती है क्योकि इस मैच हर हाल में जीतने का दबाव भिऊ है वरना टूर्नामेंट से बाहर हो सकते है. भारत को पाकिस्तान के खिलाफ में जीतने के लिए इस दबाव का फायदा मिल सकता है.
टीम | मैच | जीत | हार | NR | पॉइंट | NRR |
साउथ अफ्रीका | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | +2.140 |
ऑस्ट्रेलिया | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | – |
इंग्लैंड | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | – |
अफगानिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -2.140 |
टीम | मैच | जीत | हार | NR | पॉइंट | NRR |
न्यूजीलैंड | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 1.2 |
भारत | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.408 |
बांग्लादेश | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -0.408 |
पाकिस्तान | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | -1.2 |
ALSO READ:IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की नई 15 सदस्यीय टीम इंडिया का हुआ ऐलान, हार्षित राणा हुए बाहर