महिला क्रिकेट के लिए 2027 एक ऐतिहासिक साल होने वाला है। पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Champions Trophy) का आयोजन होने जा रहा है और अब इसकी मेजबानी भारत करेगा। 14 से 28 फरवरी 2027 तक होने वाली इस प्रतियोगिता के मुकाबले मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। लेकिन टूर्नामेंट की घोषणा के साथ ही एक बड़ा सवाल सामने आया है कि पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (Pakistan Women’s Team) इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता का हिस्सा क्यों नहीं है? तो आइए हम आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
पाकिस्तान को क्यों नहीं मिली टूर्नामेंट में जगह?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहली महिला चौपियंस ट्रॉफी (Women’s Champions Trophy) में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया (Australia), इंग्लैंड (England), न्यूजीलैंड (New Zealand), साउथ अफ्रिका (South Africa) और श्रीलंका (Sri Lanka) जैसी टीमों को जगह मिली है।
वही पाकिस्तान (Pakistan) की गैरमौजूदगी का मुख्य कारण महिला T20I रैंकिंग (Women’s T20I Ranking) है। दरअसल प्रतियोगिता के लिए तय क्वालिफिकेशन नियमों के अनुसार मेजबान भारत के साथ 6 जुलाई 2026 की T20I Ranking में शीर्ष पांच स्थानों पर रहने वाली टीमें क्वालीफाई करती हैं, लेकिन पाकिस्तान (Pakistan) इस कटऑफ में जगह नहीं बना सका।
भारत में होगी पहली Women’s Champions Trophy
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रलींका (Sri Lanka) को करनी थी, लेकिन ICC ने बाद में आयोजन स्थल बदलने का फैसला किया। अब भारत को पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी (Women’s Champions Trophy 2027) की मेजबानी मिली है।
टूर्नामेंट में सभी छह टीमें Round-Robin Format (राउंड-रॉबिन फॉर्मेट) में एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करेंगी। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें फाइनल Final में आमने-सामने होंगी। कुल 16 मैच खेले जाएंगे।
India vs Pakistan मुकाबला भी नहीं होगा
पाकिस्तान (Pakistan) के क्वालीफाई नहीं करने का सबसे बड़ा असर यह है कि इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट में फैंस को जिस मुकाबले का ब्रेसब्री से इंतजार रहता है वह भारत बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) का मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। वही भारत और श्रीलंका (Sri Lanka) इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली दो एशियाई टीमें होंगी। वहीं Australia, England और New Zealand जैसी मजबूत टीमें भारत को कड़ी चुनौती देंगी।
भारतीय टीम (Team India) के लिए घरेलू परिस्थितियों में यह टूर्नामेंट खिताब जीतने का बड़ा मौका होगा। वहीं Pakistan Women’s Team को अगली बार ऐसे ICC Tournament में जगह बनाने के लिए अपनी T20I Ranking बेहतर करनी होगी।
ALSO READ : Team India के 5 दिग्गजों पर मंडरा रहा बड़ा सवाल, 2026 में खत्म हो सकता है इनका ODI सफर?
