Vipraj nigam
IPL 2025: कौन है विपराज निगम जिसने दिल्ली को जीता दिया हारा हुआ मैच, मात्र 15 गेंदों में कूटे थे 39 रन

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के रोमांचक मुकाबलों में एक नया नाम तेजी से उभर रहा है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के युवा ऑलराउंडर विपराज निगम (Vipraj nigam)। 20 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी पहली ही पारी में कुछ ऐसा किया जिसने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों को चौंका दिया। दिल्ली की जीत में उनके योगदान ने यह साबित कर दिया कि यह खिलाड़ी भविष्य में बहुत बड़ा नाम बनने वाला है। लेकिन आखिर कौन हैं विप्रज निगम?

Vipraj nigam ने अपने पहली ही पारी में कर दिया कमाल

IPL 2025 के लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले में, विप्रज निगम ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। जब दिल्ली 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 65/5 की मुश्किल स्थिति में थी, तब विपराज निगम (Vipraj nigam) ने महज 15 गेंदों में 39 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

उन्होंने अशुतोष शर्मा के साथ मिलकर 55 रनों की अहम साझेदारी की और टीम को मैच में वापस लाने का काम किया। उनके इस बेखौफ अंदाज ने यह दिखा दिया कि वह सिर्फ एक गेंदबाज ही नहीं, बल्कि एक बेहतरीन फिनिशर भी हैं।

गेंदबाजी में भी उन्होंने लखनऊ के स्टार बल्लेबाज एडेन मार्करम को आउट कर अपनी छाप छोड़ी। हालांकि, बाद में कुछ रन जरूर खर्च किए और 1/35 के आंकड़े के साथ अपना स्पेल खत्म किया, लेकिन उनकी गेंदबाजी में आत्मविश्वास साफ झलक रहा था।

कौन हैं विपराज निगम (Vipraj nigam)?

विप्रज निगम उत्तर प्रदेश से आते हैं और उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। 2024 में UPT20 लीग में वह यूपी फाल्कन्स के लिए खेलते हुए चर्चा में आए, जहां उन्होंने 12 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 11.15 और इकॉनमी 7.45 रही थी, जो बताता है कि वह कितने प्रभावी गेंदबाज हैं।

घरेलू क्रिकेट में उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए सभी फॉर्मेट्स में डेब्यू किया और 2024-25 सीजन में तीन फर्स्ट-क्लास, पांच लिस्ट-ए और सात टी20 मैच खेले, जिसमें 103 रन बनाने के साथ-साथ नौ विकेट भी लिए। पहले वह सिर्फ एक बल्लेबाज थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने लेग-स्पिन गेंदबाजी में भी महारत हासिल कर ली।

आईपीएल 2025 में यह देखना दिलचस्प होगा कि विप्रज निगम अपनी इस लय को बनाए रख पाते हैं या नहीं। लेकिन एक बात तो तय है कि दिल्ली कैपिटल्स को इस युवा खिलाड़ी में भविष्य का सितारा नजर आ रहा है।

भविष्य में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते हैं विपराज

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने भी विप्रज निगम की सराहना करते हुए कहा कि वह एक स्मार्ट क्रिकेटर हैं और उनकी बल्लेबाजी में गहरी समझ है। कुलदीप के अनुसार, विपराज हमेशा से निडर होकर खेलते आए हैं और बड़े शॉट खेलने में झिझकते नहीं हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर भी कड़ी मेहनत की है और अब वह गेंद को अच्छी तरह टर्न करा सकते हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ विकेट झटके और 7 से कम की इकॉनमी रखी। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर 157 रनों का लक्ष्य आठ गेंदों में 27 रन बनाकर हासिल करने में मदद की थी। अगर वह इस तरह का प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो आने वाले समय में भारतीय टीम में भी उनकी जगह पक्की हो सकती है।

ALSO READ: IPL 2025 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद बदल गया पॉइंट्स टेबल, जानिए अब किस स्थान पर है आपकी पसंदीदा टीम