Cricket की दुनिया इन दिनों लगातार बड़े बदलावों से गुजर रही है। 1 साल के अंदर फैंस ने वह दौर देखा है। जिसकी किसी ने भी कल्पना तक नहीं की थी। साल 2025 Cricket के लिए रिटायरमेंट का साल साबित हुआ है। किसी ने टेस्ट से तो किसी ने वनडे Cricket से संन्यास लिया हैं। पिछले महीने भारतीय क्रिकेट फैंस को सबसे बड़ा झटका जब लगा। जब दो भारतीय Cricket के बड़े खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा करने का ऐलान किया। एक हफ्ते के अंदर इन दोनों खिलाड़ियों ने यह बड़ी घोषणा की।
जून के महीने में दो स्टार खिलाड़ियों का Cricket से रिटायरमेंट
जून का महीना अभी शुरू हुई हुआ है कि Cricket जगत से दो बड़ी खबरें सामने आई। एक ही दिन में दो स्टार क्रिकेटरों ने रिटायरमेंट की घोषणा कर पूरे क्रिकेट जगत को हिला दिया। 2 जून को सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर क्लास मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट अलविदा कहा तो वही मैक्सवेल के कुछ ही घंटे बाद साउथ अफ्रीका के बेहतरीन बल्लेबाज हेनरी क्लासेस 33 की उम्र में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा करती है।
1 साल के अंदर रिटायरमेंट की घोषणा करने वाले खिलाड़ी
हेनरिक क्लासेन- इंटरनेशनल से रिटायर
ग्लेन मैक्सवेल- वनडे से रिटायर
विराट कोहली- टेस्ट से रिटायर
रोहित शर्मा- टेस्ट से रिटायर
स्टीव स्मिथ- वनडे से रिटायर
मार्कस स्टोइनिस- वनडे से रिटायर
एंजेलो मैथ्यूज- टेस्ट से रिटायर
दिमुथ करुणारत्ने- इंटरनेशनल से रिटायर
मुशफिकुर रहीम- वनडे से रिटायर
महमूदुल्लाह- इंटरनेशनल से रिटायर
यह खिलाड़ी भी कर सकते हैं संन्यास की घोषणा
लगभग 10 खिलाड़ियों की संन्यास की घोषणा के बाद यह दिन भी दूर नहीं है। जब भारत के कई सीनियर खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया से रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं। रेस में सबसे आगे चेतेश्वर पुजारा और अजिंक रहाणे का नाम शामिल है। दोनों ही खिलाड़ी लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी की राह देख रहे हैं। लेकिन गंभीर के कोच बनने के बाद इन दोनों की टीम इंडिया में वापसी काफी मुश्किल है। ऐसे में यह खिलाड़ी जल्दी रिटायरमेंट का ऐलान कर सकते हैं।