IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ की जगह CSK की टीम में शामिल होगा ये खिलाड़ी, धोनी चमकाएंगे इस खिलाड़ी की किस्मत, लग सकती लॉटरी
IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ की जगह CSK की टीम में शामिल होगा ये खिलाड़ी, धोनी चमकाएंगे इस खिलाड़ी की किस्मत, लग सकती लॉटरी

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए IPL 2025 पूरी तरीके से फ्लॉप साबित हो रहा है। टीम लगातार खराब प्रदर्शन से चर्चा का विषय बनी हुई है। सीएसके टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं . उनकी गैर मौजूदगी में धोनी शेष मुकाबले की कप्तानी करेंगे।  सीएसके रुतुराज गायकवाड़के रिप्लेसमेंट के तौर पर कैसे खिलाड़ी को टीम में शामिल करेगी। जो न सिर्फ अपने बल्ले से कमाल दिखाएं बल्कि टीम के बल्लेबाजी क्रम को भी मजबूत करें। इन तीन खिलाड़ियों के नाम की चर्चा सबसे जोरों पर है

पृथ्वी शॉ

रुतुराज गायकवाड़ की  गैरमौजूदगी में सीएसके की टीम पृथ्वी पर भी भरोसा जाता सकती है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में जहां पृथ्वी को कोई भी खरीददार नहीं मिला। वही 25 साल के पृथ्वी 2018 से 2024 तक दिल्ली कैपिटल का हिस्सा रह चुके हैं। बात अगर पृथ्वी के आईपीएल के खेल की करें तो अब तक पृथ्वी ने 79 मुकाबला खेलते हुए 1892 रन बनाए हैं। भारत के फ्यूचर सचिन तेंदुलकर कहे जाने वाले पृथ्वी पूर्व अंदर-19 कप्तान भी रह चुके हैं।

आयुष म्हात्रे

मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आयुष ने अब तक 9 फर्स्ट क्लास मैच और 7 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं। वह लिस्ट ए क्रिकेट में 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले युवा खिलाड़ी हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स कैंप ने उन्हें मिड सीजन ट्रायल के तौर पर बुलाया था। जिससे रुतुराज गायकवाड़ की रिप्लेसमेंट के तौर पर उनके टीम में शामिल होने की संभावना और ज्यादा बढ़ चुकी है।

मयंक अग्रवाल

इस कड़ी में तीसरा नाम कर्णाटक के 34 साल के मयंक अग्रवाल का आता है। मयंक ने अब तक आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स, राइजिंग पुणे और पंजाब के साथ-साथ हैदराबाद टीम के लिए भी बेहतरीन खेल दिखाया हैं। इस खिलाड़ी ने 127 आईपीएल मैच खेलते हुए 2661 रन बनाए हैं। मयंक अग्रवाल की  तरह ही पारी की अच्छी शुरुआत करने के साथ-साथ नंबर 3 पर भी बल्लेबाजी करने का हुनर रखते हैं।

ALSO READ:“अब टीम युवा विकेटकीपर के हाथो में है….”IPL से बाहर होते ही ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी पर कसा तंज? बाहर होने पर कही ये बात