रणजी में शतक पे शतक ठोक ढाया कहर, फिर भी IPL में एक मैच में नहीं मिल रहा मौका, पानी की बोतल उठाने को मजबूर हुआ ये खिलाड़ी
रणजी में शतक पे शतक ठोक ढाया कहर, फिर भी IPL में एक मैच में नहीं मिल रहा मौका, पानी की बोतल उठाने को मजबूर हुआ ये खिलाड़ी

क्रिकेट प्रेमियों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी T20 लीग IPL  को क्रिकेट के फैंस के साथ-साथ देश विदेश के खिलाड़ी भी काफी पसंद करते हैं। इस लीग में खिलाड़ियों को अच्छा परफॉर्म करके टीम इंडिया में शामिल होने की भी उम्मीद जगती हैं। लेकिन मौजूदा सत्र कैसे IPL में एक खिलाड़ी ऐसा है। जिसको घरेलू प्रदर्शन के दम पर आईपीएल में शामिल किया गया लेकिन अभी तक इसे प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से यह खिलाड़ी मैदान पर पानी पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

अच्छे प्रदर्शन के बाद भी IPL में नहीं मिल रहा खेलने का मौका

दरअसल अब तक IPL में सभी टीम में 5 से 6 मैच खेल चुकी हैं। लेकिन इस बीच घरेलू प्रदर्शन में जबरदस्त परफॉर्मेंस करके आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने करुण नायर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मेगा ऑप्शन में दिल्ली की टीम ने इस खिलाड़ी को उनके परफॉर्मेंस के आधार पर 50 लाख रुपए देकर अपने साथ जोड़ा था।कप्तानी कर रहे अक्षर पटेल ने उन्हें अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है। जिसकी वजह से क्रिकेट के फैंस भी दिल्ली की प्लेइंग इलेवन की जबरदस्त आलोचना कर रहे हैं।

घरेलू प्रदर्शन के बाद कटाया IPL का टिकट, रणजी में ठोक था शतक पे शतक

IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा बने करुण नायर का घरेलू प्रदर्शन काफी अच्छा है। उन्होंने विदर्भ के लिए रणजी के फाइनल में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं घरेलू सीजन में इस खिलाड़ी के नाम पर 9 शतक शामिल है। विजय हजारे ट्रॉफी की 8 पारियों में खिलाड़ी ने 779 रन बनाए हैं। जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक भी शामिल है। वही रणजी ट्रॉफी में खिलाड़ी ने 53.93 की औसत के साथ 863 रन बनाए हैं। जिसमें चार शतक शामिल है। हालांकि इस दमदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आईपीएल खेलने का मौका मिला है।

दिल्ली कैपिटल का हिस्सा बनने के बाद खुश दिखे करुण नायर

घरेलू मैदान के बाद IPL में दिल्ली कैपिटल्स टीम में वापसी करके खिलाड़ी पर खुश नजर आए। दिल्ली टीम का हिस्सा बने करुण ने आरसीबी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। साल 2016 और 17 में वह आरसीबी टीम का हिस्सा थे। करुण ने आईपीएल में अब तक 76 मुकाबले खेले हैं और इस दौरान वह 1496 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। जिसमें खिलाड़ी के नाम 10 अर्धशतक शामिल है।

ALSO READ:रोहित-विराट बाहर, ये खिलाड़ी ओलंपिक 2028 में भारतीय टीम का कप्तान, भारत समेत ये 6 देश लेंगी हिस्सा, पाकिस्तान हुआ बाह, जानिए वजह