Posted inक्रिकेट, न्यूज

ICC T20 WORLD CUP 2026 में इन खिलाड़ियों के लिए तरस जायेंगे फैंस, मैदान पर नहीं दिखाई देंगे ये महान खिलाड़ी

ICC T20 WORLD CUP 2026 में इन खिलाड़ियों के लिए तरस जायेंगे फैंस, मैदान पर नहीं दिखाई देंगे ये महान खिलाड़ी
ICC T20 WORLD CUP 2026 में इन खिलाड़ियों के लिए तरस जायेंगे फैंस, मैदान पर नहीं दिखाई देंगे ये महान खिलाड़ी

ICC T20 WORLD CUP 2026 का आयोजन अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाला है। गत वर्ष की विजेता भारतीय टीम जहां घरेलू मैदान पर ख़िताब को जीतने की एक बार फिर से पुरजोर कोशिश करेगी तो वही क्रिकेट कैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के फॉर्मेट को छोड़ने और कुछ खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की वजह से ICC का यह बड़ा टूर्नामेंट थोड़ा फीका नजर आने वाला है। फैंस के दिलों पर राज करने वाले खिलाड़ी इस आगामी ICC  T20 वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे। जिसके चलते क्रिकेट के फैंस इन दिग्गज खिलाड़ियों को मैदान मैं बेहद मिस करने वाले हैं।

इन पांच खिलाड़ियों के बिना फीका पड़ेगा ICC T-20 WORLD CUP टूर्नामेंट का मजा

रोहित शर्मा

ICC : इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है। दरअसल रोहित की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 18 साल बाद दूसरी बार T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। बारबाडोस में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर रोमांचक जीत अपने नाम करी थी इस ट्रॉफी को अपने नाम करते ही रोहित शर्मा ने T20 फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया था। जिसके बाद अब T20 की कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं।

विराट कोहली

क्रिकेट के मैदान में विराट कोहली का क्रेज उनकी मौजूदगी को दर्शाता है। अपनी बेहतरीन खेल से दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों को अपना फैन बनाने वाले विराट कोहली आगामी T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। दरअसल उन्होंने रोहित के साथ ही T20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के बाद ही इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। जिसके चलते इन दोनों ही धुरंधर खिलाड़ियों को फैंस एक बार फिर मैदान पर मिस करने वाले हैं।

निकोलस पूरन

इस कड़ी में तीसरा नाम निकोलस पूरन का आता है। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए अपनी अलग पहचान बन चुके निकोलस पूरन भी T20 वर्ल्ड कप 2026 के टूर्नामेंट में दिखाई नहीं देंगे। बता दें कि पूरन ने हाल ही में 10 जून को क्रिकेट को अलविदा कहा था ऐसे में उनके फैंस उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2026 में जरूर मिस करने वाले हैं।

आंद्रे रसेल

वेस्टइंडीज क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। जो आगामी T20 वर्ल्ड कप 2026 में नजर नहीं आएंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी T20 मुकाबले के बाद आंद्रे ने क्रिकेट कैसे फॉर्मेट को हमेशा के लिए अलविदा खाने का फैसला लिया है जिसके कारण उनके फैंस उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को एक बार फिर से इस मेगा टूर्नामेंट में याद करेंगे।

Read More : ICC ने पहली बार इन 2 देशो को किया शामिल, क्रिकेट का बढ़ा क्रेज, अब कुल इतने देश खेलेंगे क्रिकेट, जानिए

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...