Posted inक्रिकेट, न्यूज

पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होते Shahid Afridi ने भारत के खिलाफ दिया बेतुका बयान, धवन को बताया सड़ा हुआ अंडा

पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होते Shahid Afridi ने भारत के खिलाफ दिया बेतुका बयान, धवन को बताया सड़ा हुआ अंडा
पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होते Shahid Afridi ने भारत के खिलाफ दिया बेतुका बयान, धवन को बताया सड़ा हुआ अंडा

पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान Shahid Afridi अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं Shahid Afridi को अक्सर क्रिकेट के मैदान से जुड़ी खबरों पर विवादित बयान देते हुए भी देखा गया है। हाल ही में Shahid Afridi ने एक बार फिर से कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल वर्ल्ड चैंपियनशिप आफ लीजेंड्स में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के रद्द होने के बाद बौखलाए Shahid Afridi ने भारतीय टीम के खिलाड़ी को सड़ा अंडा का कर बुलाया है। क्या है पूरी खबर आई जानते हैं।

सामने आया Shahid Afridi का रिएक्शन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप लीजेंड्स में 20 जुलाई को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से महा मुकाबला होना था। लेकिन यह मुकाबला अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के मध्य नजर को देखते खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले का बहिष्कार करने का फैसला किया। इसके आगे मैनेजमेंट को भी झुकना पड़ा और मुकाबला रद्द करने का फैसला किया क्या हालांकि मैच रद्द होने के बाद Shahid Afridi भारत के खिलाफ एक बार फिर से जहर उगलते हुए नजर आए हैं।

शाहिद अफरीदी का बेतुका बयान

शाहिद अफरीदी ने भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के रद्द होने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि मुकाबला रद्द होने के बाद भी भारतीय टीम के कई सारे खिलाड़ी ऐसे हैं। जो निराश थे। उन्होंने यह फैसला सिर्फ टीम इंडिया के एक खिलाड़ी की वजह से लिया है। इतना ही नहीं अफरीदी ने मीडिया इंटरव्यू के दौरान मुकाबला से हटाने के लिए शिखर धवन को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की थी। अफरीदी ने धवन को सड़ा अंडा भी कहा और बाकी खिलाड़ियों को खराब करने का आरोप लगाया।

हमेशा एक सड़ा हुआ अंडा होता है

अफरीदी यही नहीं रुके उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाया और कहा कि “खेल देश को करीब लाते हैं हर चीज के बीच राजनीति आ जाएगी तो आप कैसे आगे बढ़ पाएंगे। बिना संवाद की चीज कभी नहीं सुलझती हैं इस तरह के आयोजनों का मकसद सिर्फ एक दूसरे को मिलना होता है। लेकिन आप जानते हैं कि हमेशा एक सड़ा हुआ अंडा होता है। जो बाकियों को बिगाड़ देता है। हालांकि अफरीदी ने यह भी कहा कि धवन अपने देश के लिए शर्मिंदगी का कारण है। अगर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में क्रिकेट नहीं खेलना चाहती थी तो उन्हें घर पर ही रहना चाहिए था।”

Read More : पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी का निधन, कराची में किया गया अंतिम संस्कार, वीडियो आया सामने

मनिका पालीवाल एक प्रमुख क्रिकेट लेखिका हैं, जिनकी लेखनी ने क्रिकेट जगत में एक...