Posted inक्रिकेट, न्यूज

IPL 2025 की बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, रजत पाटीदार और शुभमन गिल की छुट्टी

Best IPL 2025 XI
IPL 2025 की बेस्ट प्लेइंग 11 का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान, रजत पाटीदार और शुभमन गिल की छुट्टी

IPL 2025 का समापन हो चुका है। जिसमें आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर पहली बार IPL की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। आईपीएल के पूरे सीजन खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन दिया और टीम की जीत में भी बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि इस बीच क्रिकेट के पंडित अपनी अपनी IPL की बेस्ट 11 का ऐलान कर रहे हैं।

इस बीच सहवाग ने भी आईपीएल के खत्म होने के बाद टीम ऑफ़ द टूर्नामेंट का चुनाव किया है किन खिलाड़ियों को मिला है मौका लिए जानते हैं।

सहवाग की IPL की बेस्ट प्लेइंग का कप्तान

दरअसल सहवाग और मनोज तिवारी ने अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी हैं। ओपनर के तौर पर सुदर्शन और विराट कोहली को जगह दी है। साईं इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं तो वहीं कोहली ने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। तीसरे बल्लेबाज के लिए निकोलस पूरन का चयन किया गया है। जो इस सीजन लखनऊ टीम का हिस्सा थे।

नंबर चार के लिए उन्होंने सूर्यकुमार यादव का चयन किया है। विकेटकीपर के रूप में सहवाग में हेनरी कलासिन को जगह दी है। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड,प्रसिद्ध कृष्णा जसप्रीत बुमराह का चयन हुआ है। जबकि स्पिनर के तौर पर नूर अहमद और कुलदीप यादव को मौका मिला हैं।

आरसीबी और मुंबई के दोनों खिलाड़ियों को मिला चांस

हालांकि इस प्लेइंग 11 में आरसीबी और मुंबई के दोनों खिलाड़ियों को जगह दी गई है। आरसीबी से कोहली और हेजलवुड को रखा गया है तो वही मुंबई से सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का चयन किया है। हालांकि गुजरात के दो खिलाड़ियों को भी टीम में मौका मिला है जिसमें साइंस सुदर्शन और प्रसिद्ध कृष्ण का नाम शामिल हैं।

सहवाग के द्वारा चुनी गई आईपीएल 2025 की बेस्ट प्लेइंग 11

विराट कोहली, साई सुदर्शन, निकोलस पूरन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हेनरी क्लासेन, जोश हेजलवुड, प्रसिद्ध कृष्णा, नूर अहमद, जसप्रीत बुमराह कुलदीप यादव।

ALSO READ: भारत के खिलाफ तबाही मचाने को तैयार है इंग्लैंड का ये घातक गेंदबाज, 4 साल बाद कर रहा है टीम में वापसी