Ruturaj Gaikwad: 6,6,6,6,6,6,6... 1 ओवर में 7 छक्के, Cricket इतिहास में इस भारतीय खिलाड़ी ने मचाई कोहराम, बना डाला असंभव जैसा रिकॉर्ड
Ruturaj Gaikwad: 6,6,6,6,6,6,6... 1 ओवर में 7 छक्के, Cricket इतिहास में इस भारतीय खिलाड़ी ने मचाई कोहराम, बना डाला असंभव जैसा रिकॉर्ड

Ruturaj Gaikwad: Cricket के मैदान में अक्सर कई सारे रिकार्ड्स बनते हैं और बिगड़ते हैं। लेकिन कुछ रिकॉर्ड्स ऐसे होते हैं। जो न सिर्फ Cricket के मैदान में बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के जहन में भी रह जाते हैं। आज हम आपको आईपीएल में सीएसके की कप्तानी कर चुके ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के कैसे रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं। जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान रह गया।

Cricket के मैदान में Ruturaj Gaikwad का रिकॉर्ड

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने साल 2022 में एक ऐसी पारी खेली। जिसको अभी तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। 28 नवंबर 2022 को विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान उन्होंने तूफानी पारी खेल कर सबको हैरान कर दिया। Ruturaj Gaikwad की ये पारी आज भी लोगों को याद है।

Cricket इतिहास में बना संभव रिकॉर्ड

इस मैच में मुंबई टीम की कप्तानी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने शानदार पारी खेली थी। महाराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए ऋतुराज ने एक ओवर में लगातार सात छक्के लगाए थे। इस ओवर में लगातार सात छक्के गायकवाड़ इसलिए लगा पाएं। क्योंकि गेंदबाज ने इस दौरान एक नो बॉल फेंक दी थी। गायकवाड़ ने इस दौरान उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह की बखिया उधेड़कर सात गेंद में 7 छक्के लगाते हुए 43 रन बटोरे थे।

159 गेंदों पर नाबाद 220 रनों की पारी

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच में 149 गेंद का सामना करते हुए 220 रनों की नाबाद तूफानी पारी खेली थी। गायकवाड़ ने अपने बल्ले से इस दौरान 10 चौके और 16 गगनचुंबी छक्के लगाए थे। भारत के लिए 6 वनडे और 23 T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल चुके ऋतुराज ने वनडे में 115 रन और T20 इंटरनेशनल मैच 633 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में गायकवाड सीएसके की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन चोटिल होकर वह आईपीएल से बाहर हो चुके हैं।