PANT IN CSK ROHIT PBKS SURYA KKR IPL 2025
रोहित होंगे PBKS के कप्तान, सूर्या के जिम्मे होगी KKR, CSK की जर्सी में ऋषभ पंत, आईपीएल 2025 से पहले होंगे ये बड़े फेरबदल

आईपीएल 2025 (IPL 2025 Mega Auction) के लिए इस बार मेगा ऑक्शन होने वाला है. इसके पहले कुछ टीमें अपने खिलाड़ियों की आपस में अदलाबदली कर सकती हैं. आईपीएल 2025 (IPL 2025) को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं,क्योंकि इस साल आईपीएल में कई बड़े खिलाड़ी अपनी पुरानी टीमों का साथ छोड़कर दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.

आज इस आर्टिकल में हम उन खिलाड़ियों की बात करने वाले हैं, जो अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर नहीं टीम के साथ नजर आ सकते हैं.

IPL 2025: रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव छोड़ सकते हैं मुंबई इंडियंस का साथ

आईपीएल 2025 (IPL 2025) से पहले सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं. रोहित शर्मा का आईपीएल 2024 में ही मुंबई इंडियंस से अनबन की खबरें आईं थीं, जिसके बाद से माना जा रहा था कि ये रोहित शर्मा का अंतिम सीजन हो सकता है. वहीं आईपीएल 2024 में केकेआर से मैच के दौरान अभिषेक नायर के साथ बातचीत में भी रोहित शर्मा को ये कहते सुना गया था कि बस मेरा हो गया अब.

वहीं कुछ समय पहले रिपोर्ट्स आई थी कि मुंबई इंडियंस के धाकड़ बल्लेबाज और भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को केकेआर ने अपना कप्तान बनाने का ऑफर दिया है और सूर्यकुमार यादव इसके बारे में सोच रहे हैं. सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने से नाराज हैं.

IPL 2025 में ऋषभ पंत को CSK बना सकती है कप्तान तो श्रेयस अय्यर होंगे मुंबई इंडियंस का हिस्सा

इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स रिलीज कर सकती है और अगर ऐसा होता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उन्हें आईपीएल नीलामी से पहले या आईपीएल नीलामी में अपनी टीम में हर हाल में शामिल करना चाहेगी, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स को महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प चाहिए, जो टीम की कप्तानी करने के साथ ही विकेटकीपिंग भी अच्छी कर सके और ऋषभ पंत महेंद्र सिंह धोनी के सही उत्तराधिकारी हैं.

इसके अलावा अगर मुंबई इंडियंस की टीम से केकेआर की टीम सूर्यकुमार यादव को लेती है, तो केकेआर के आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को मुंबई इंडियंस को दे सकती है, श्रेयस अय्यर की ये घरेलू आईपीएल टीम भी है, तो ऐसे में श्रेयस अय्यर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

ALSO READ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान जायेगी भारत की B टीम, शुभमन कप्तान, पंत विकेटकीपर, अभिषेक, यशस्वी समेत 4 का डेब्यू