सानिया मिर्ज़ा युवराज सिंह

भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह और सानिया मिर्जा बीच अच्छी दोस्ती कही जाती है। हाल में सेलिब्रेट किए युवराज सिंह के जन्मदिन पर सानिया मिर्जा ने एक खास अंदाज में उन्हे बर्थडे विश किया। जिसके बाद युवराज सिंह और सानिया मिर्जा की दोस्ती कितनी पुरानी है, इस बात का खुलासा हुआ है।

18 साल से हैं दोस्त, सानिया मिर्जा ने खुद ही बताया

सानिया मिर्ज़ा

युवराज सिंह के जन्मदिन पर सानिया मिर्जा ने एक फोटो के जरिए युवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामना दी। उन्होंने युवराज सिंह के साथ अपनी तस्वीर साझा की। जिसमे सानिया मिर्जा अपने बच्चे को गोद में लेकर युवराज सिंह की ओर कन्फ्यूजन के साथ देख रहीं है। इसी के साथ उन्होंने लिखा,

” जन्मदिन की शुभकामनाए मोटू। 18 साल की दोस्ती के बाद भी तुम जब बात करते हो तब मेरे चेहरे पर वही कन्फ्यूजन वाला एक्सप्रेशन होता है। आपका ये जन्मदिन शानदार हो।”

युवराज सिंह

इस संदेश के साथ सानिया मिर्जा ने युवराज सिंह के साथ अपनी 18 साल की दोस्ती के सफर हो बयां किया है। साथ ही साथ मजेदार अंदाज में बर्थडे भी विश किया है।

12 दिसंबर को मनाया गया युवराज सिंह का जन्मदिन

भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह का जन्मदिन 12 दिसंबर को मनाया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट जगत की ढेरों बधाईयां मिली। जिसमे विराट कोहली से लेकर ऋषभ पंत भी शामिल थे। आईसीसी और बीसीसीआई ने में ऑफिशियल पेज पर युवराज सिंह को बधाई दी।

ALSO READ: युवराज सिंह दोबारा कर रहे मैदान पर वापसी, धोनी को साथ देख फैंस ने कहा इस भूमिका में नजर आयेंगे माही

युवराज ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो संदेश के जरिए धन्यवाद किया। उन्होंने उस वीडियो के कैप्शन कर लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद! उम्र सिर्फ एक नंबर है और मैं इस साल भी असलियत ये भरा रहना चाहूगा। जिसपर भी कई विदेशी खिलाड़ियों ने शुभकामना संदेश दिया।

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे। जोकि आज भी भारतीय क्रिकेट के फैंस के जहन में ताजा है। युवराज सिंह के जन्मदिन के मौके पर कई फैंस ने युवराज सिंह की उस पारी को याद करते हुए वीडियो पोस्ट भी किए। बता दे, युवराज सिंह ने अपनी उस पारी में सबसे फास्ट अर्धशतक बनाया था। 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।

ALSO READ: शोएब मलिक ने बताया सानिया मिर्ज़ा नहीं बनाती है उनके लिए खाना, करना पड़ता है बाहर से ऑर्डर

Published on December 19, 2021 8:06 am