"उसने महिला अंपायर को देखकर गंदे...." युसूफ पठान और मिचेल जॉनसन के बीच हुई लड़ाई की असली वजह आई सामने
"उसने महिला अंपायर को देखकर गंदे...." युसूफ पठान और मिचेल जॉनसन के बीच हुई लड़ाई की असली वजह आई सामने

Legends League Cricket 2022 : लीजेंड्स लीग 2022 में गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स ने जीत हासिल की है। गौतम गंभीर ने हाल ही में युसूफ पठान और मिचेल जॉनसन के बीच हुई हाथापाई पर विचार व्यक्त किया है, जिसमें पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कहा कि मिचेल जॉनसन को वो उनकी टीम में बैक करेंगे। साथ ही शारीरिक हाथापाई को भी गलत बताया।

रिटायर्ड खिलाड़ियो की इस टी20 लीग लीजेंड लीग क्रिकेट में काफी मनोरंजक खेल देखने को मिले। इस लीग का फाइनल मैच रविवार को इंडिया कैपिटल्स और भिलवाड़ा किंग्स के बीच क्वॉलिफायर मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन और युसूफ पठान के बीच झड़प हुई। जिसके बाद आयोजकों ने जुर्माना भी लगाया।

मिचेल जॉनसन को चेतावनी और जुर्माना

भारतीय क्रिकेट प्लेयर युसूफ पठान के साथ तकरार के बाद इंडिया कैपिटल्स के ऑस्ट्रेलियाई संघ के खिलाड़ी तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना ठोका गया है। रविवार को हुए इस तकरार में मिचेल जॉनसन ने विरोधी टीम के खिलाड़ी युसूफ पठान के साथ बहस की थी।

साथ ही अंपायर इस मामले कुछ कह पाते उससे पहले ही उन्होंने खिलाड़ी को धक्का भी दिया था। जिसके बाद लीग के आयुक्त रवि शास्त्री की अध्यक्षता वाली अनुशासन समिति ने मिचेल जॉनसन को इसके तुरंत बाद चेतवानी दी थी और जुर्माना भी लगाया था।

Also Read : ICC T20 World Cup 2022: भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज के बीच आई बुरी खबर, चोटिल होकर बाहर टी20 विश्व कप से हुआ ये खिलाड़ी, अब किसे मिलेगी जगह?

युसूफ पठान ने की थी महिला अंपायर से बदतमीजी?

युसूफ पठान और मिचेल जॉनसन की बहस की शुरुआत महिला अंपायर किम कॉटन को यूसुफ पठान के द्वारा स्लेज करने के साथ हुई थी, रिपोर्ट्स का ऐसा दावा है। रिपोर्ट के अनुसार ओवर की तीसरी गेंद जब कॉटन ने वाइड नहीं दी तो युसूफ पठान ने महिला अंपायर को स्लेज किया और अपशब्द कहे। जोकि मिचेल जॉनसन से बर्दाश्त नहीं हुआ। इस घटना को देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथापाई हो जाएगी, जिसके बाद अंपायर्स ने मामला शांत कराया।

खेल भावना को बनाये रखना है बहुत जरूरी

लीजेंड लीग के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमन रहेजा ने कहा

‘‘ हम इस लीग के माध्यम से गंभीर और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए यहां हैं। कल क्वॉलिफायर मैच के दौरान मैदान पर जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले हमने कई बार वीडियो को बारीकी से देखा है। मुझे उम्मीद है कि सभी को स्पष्ट संदेश मिल गया होगा कि खेल भावना सबसे महत्वपूर्ण है और इस लीग में ऐसी कोई चीज नहीं दोहराई जाएगी”।

Also Read : टी20 विश्व कप में भारत का ब्रह्मास्त्र साबित होगा ये खिलाड़ी, अकेले ही बना देगा टीम इंडिया को चैम्पियन!