यशस्वी जायसवाल ने 54 गेंद के बाद खोला खाता तो पृथ्वी शॉ ने बनाया मजाक, सरेआम कह दी ये बात

रणजी ट्रॉफी में खेले गए मुंबई बनाम उत्तर प्रदेश के मैच में शतकवीर यशस्वी जायसवाल को उनके ही साथी खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने ट्रॉल कर दिया। दरअसल मैच में यशस्वी जायसवाल ने 54 गेंद का समय एक रन बनाने की शुरुआत के साथ किया। यशस्वी जायसवाल के इस तरह 54वी गेंद पर एक रन बनाने के बाद मैच में जीत हासिल करने के बाद उनके टीममेट पृथ्वी शॉ ने ही उन्हें ट्रॉल कर दिया है। फिल्म एवेंजर्स का मीम अपने इंस्टाग्राम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

यशस्वी जायसवाल को किया पृथ्वी शॉ ने ट्रोल

मैच के दौरान अंदर और बाहर खिलाड़ियों के बीच हसी मजाक चलता रहता हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ी एक दूसरे की काफी टांग खिंचाई भी रहते हैं। पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी कभी कभी छोटी सी कही बात बड़ी खबर बन जाती है। इसी तरह यशस्वी जायसवाल के 54 गेंद के बाद एक रन के लिए बढ़ना पृथ्वी शॉ के द्वारा उनको ट्रॉल करने का कारण बन गया। पृथ्वी शॉ ने यशस्वी जायसवाल की एक ट्रॉल की ये तस्वीर शेयर की।

Also Read : IND VS IRE: आयरलैंड के लिए काल बनेंगे ये 3 भारतीय खिलाड़ी, साउथ अफ्रीका को लगातार 2 मैच हराने में निभाई है अहम भूमिका

दोनों पारियों में बनाया शतक, पृथ्वी शॉ हुए जीरो कर आउट

दरअसल ये मीम एक तरह से पृथ्वी शॉ ने खुद को ट्रॉल करते हुए डाला था। फिल्म में बड़ा एलियन चुटकियों में जैसे लड़ाई से बाहर हो जाता है और छोटा दिख रहा एलियन लड़ाई जीत जाता है। इसी तरह मैच में युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जोकि भारतीय टीम में खेल चुके हैं उत्तर प्रदेश के साथ मैच की पहली पारी में शून्य और आउट हुए तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में शतक बनाए है।

सलामी जोड़ी में पृथ्वी शॉ पहली पारी में तीन गेंद के बाद शून्य पर आउट हो गए तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 227 गेंद पर 15 चौकों की मदद से 100 रन बनाए। दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने जहां 71 गेंदों पर 64 रन 12 चौकों की मदद से बनाए।

तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 372 गेंदों में 181 रन जिसमें 23 चौके और एक छक्का शामिल है, बनाए है। हालांकि इस पारी में अरमान जाफर में भी 127 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और दो छक्के शामिल है। जिसके बाद ये मैच ड्रॉ हो गया है।

ALSO READ: भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में क्यों रखती आईसीसी, जानिए परदे के पीछे ICC का गेम

Exit mobile version