T20 वर्ल्ड कप 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया और फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं पाकिस्तान के हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस अपने ही खिलाड़ी को बुरी तरह ट्रोल कर रहे हैं। इस हार का कारण हसन अली को मान रहे हैं, जिसको लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर फैंस हसन अली पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। यही नही बल्कि हसन अली की पत्नी को भी ट्रोल किया जा रहा है इस हार के ज़िम्मेदार उनकी पत्नी को मान रहे हैं। इसका कारण है कि वह एक भारतीय हैं। और तो और हसन अली की पत्नी शामिया आरजू को भारतीय जासूस भी कहा जा रहा है। कौन है ये हसन अली की पत्नी जिन्हें हार की जिम्मेदार और जासूस कहा जा रहा है? आइये जानते हैं।
फैंस के निशाने पर हसन अली की पत्नी
हसन अली की पत्नी शामिया आरजू हैं। शामिया भारत की रहने वाली हैं, जिसके वजह से हार का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। बस यही तक ही नही बल्कि पाकिस्तान के फैन्स ने उनके बारे में न जाने क्या-क्या बोला है, जिसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी वसीम अकरम ने हसन अली के पत्नी को हार का जिम्मेदार ठहराने वाले को जमकर लताड़ लगाई है। और हसन के पत्नी के पक्ष में बोले, वसीम अकरम ने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं यह अफवाह फैला रहे हैं और उन्हें इतना घटिया हरकत करने की उम्मीद नहीं थी।
जाने कौन हैं हसन की पत्नी शामिया आरजू
हसन की पत्नी शामिया आरजू एक भारतीय हैं। शामिया आरजू ने हसन से दुबई में 2019 में शादी की थी। शामिया आरजू एक फ्लाइट इंजीनियर हैं। हसन अली एक बहुत ही अच्छे गेंदबाज थे, लेकिन वह धीरे-धीरे गेंदबाजी का लय खो दिए। हसन अली ने विश्वकप में रोहित शर्मा को आउट करने का दावा किया था, लेकिन रोहित शर्मा ने हसन अली की जम कर क्लास लिया और हसन अली के दावे को गलत ठहरा दिए।
गौरतलब है कि शामिया आरजू भारत की हैं वह भारत में हरियाणा के नूह जिले में मेवात इलाके की हैं। हसन अली और शामिया आरजू ने 20 अगस्त 2019 को निकाह किया था। दोनो की मुलाकात दुबई में हुई थी और वहीं पर हसन ने शामिया से शादी किया था।
शामिया आरजू को बताया इंडियन जासूस
सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर फैंस ने हसन की पत्नी शामिया को इंडियन जासूस बता रहे हैं। और हसन अली पर मैच फिक्सिंग का आरोप भी लगा रहे हैं।
शामिया आरजू के पसंदीदा खिलाड़ी हैं विराट कोहली
आपकों बता दें कि शामिया ने अपनी शादी पाकिस्तान खिलाड़ी हसन अली से जरुर की है, लेकिन उनका दिल भारत के लिए ही धड़कता है। पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी करने के बाद भी शामिया के सबसे पसंदीदा खिलाड़ी कोई और नही बल्कि भारतीय टीम के विराट कोहली हैं।
ALSO READ:RAW AGENT है और बीवी इंडियन, इसलिए हरवाया मैच, हसन अली के खिलाफ फैंस उगल रहे जहर
Published on November 14, 2021 12:37 am