virat kohli, rohit sharma & ritika sajdeh

भारतीय क्रिकेट में हर वक़्त अपनी पत्नी के साथ नज़र आने वाली विराट कोहली सबके दिलों में राज करते है। कुछ साल पहले बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इन्होंने शादी रचाई। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते है और काफी टाइम से डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की और हाल ही में दोनों की  बेटी हुई वामिका। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर एक साथ स्पॉट किए जाते हैं। वहीं अनुष्का शर्मा को कई बार मैच के दौरान स्टेडियम में भी स्पॉट किया गया है। 

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच आती रहती है मतभेद की खबरें

रोहित शर्मा

आपको बता दें साल 2019 के सेमीफाइनल में इंडिया के हारने के बाद ये खबर ज़ोरो पर थी कि विराट कोहली और हिट मैन यानी रोहित शर्मा एक-दूसरे से खफा हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके चलते उन्होंने एक-दूसरे से काफी समय तक बातचीत नहीं की थी।

वहीं उसके कुछ समय बाद ये खबर भी सुनने को मिली थी कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 नंबर पर उतारने पर भी बहस चली थी, जिसका परिणाम ये हुआ कि महेंद्र सिंह धोनी 7 नंबर पर नहीं गए। एक तरफ जहां विराट का मानना था कि महेंद्र सिंह धोनी को 7 नंबर पर जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा इसके बिल्कुल खिलाफ थे। दोनों की इस बहस के बीच लोगों ने रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का नाम भी उछाला और कहा कि दोनों के बीच इस कहासुनी का सबसे बड़ा कारण रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ही हैं। 

ALSO READ:DRS विवाद में ICC ने उठाया ये कदम, विराट कोहली, केएल राहुल और अश्विन पर लिया ये फैसला

साल 2013 में रितिका क्रिकेटर विराट कोहली के लिए काम किया करती थीं। इस दौरान दोनों को एक मूवी डेट पर भी स्पॉट किया गया था। जब फोटोग्राफर्स ने रितिका को विराट के साथ देखा तब उन्होंने दोनों की कई तस्वीरें खींचना शुरु कर दिया। फोटोग्राफर्स को देखकर विराट नार्मल रहे, लेकिन रितिका थोड़ा अनकंफर्टेबल हो गई और अपना चेहरा छुपाने लगी। 

जब विराट कोहली की वजह से रितिका को छिपाना पड़ा चेहरा

virat kohli & ritika sajdeh

पहले तो उन्होंने चहरे को ढकने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल किया। उसके बाद रितिका ने एक अख्बार से अपना चेहरा ढका। बता दें कि रितिका की मुलाकात विराट कोहली से साल 2010 में हुई थी। उन्होंने साल 2010 से 2013 तक ही विराट के लिए काम किया था। उसके बाद उन्होंने साल 2015 में क्रिकेटर रोहित शर्मा से शादी कर ली थी। वहीं कप्तान विराट कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा के बीच का विवाद अब समय के साथ खत्म हो गया है। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं और भारतीय टीम में एक साथ अपने खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ALSO READ: शादी के अगले दिन ही हेमा मालिनी को करना था विधवा का किरदार, एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा