नाइट क्लब में एक महिला प्रियंका चोपड़ा संग शारिरिक संबंध बनाने के लिए पड़ गई थी पीछे, पीछा छुड़ाने के लिए एक्ट्रेस ने किया था ये काम
नाइट क्लब में एक महिला प्रियंका चोपड़ा संग शारिरिक संबंध बनाने के लिए पड़ गई थी पीछे, पीछा छुड़ाने के लिए एक्ट्रेस ने किया था ये काम

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। देसी गर्ल कुछ महीने पहले ही मां बनी थी और सरोगेसी के जरिए एक नन्ही सी परी की मां बनी। एक्ट्रेस को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में काफी पसंद किया जाता है और उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है।

प्रियंका चोपड़ा को ना सिर्फ लड़के बल्कि लड़कियां भी रिलेशनशिप में रहने के लिए अप्रोच करती रही। देसी गर्ल नहीं बहुत से अभिनेताओं को डेट किया है उनके नाम कई सारे एक्टर के साथ जुड़ चुका है।

देसी गर्ल को एक लड़की ने रिलेशनशिप में रहने के लिए किया था अप्रोच

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बेबाक अंदाज की वजह के लिए जानी जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल बाला बन चुकी हैं। वह अपनी बेबाक अंदाज की वजह से भी जानी जाती है क्योंकि वह किसी मुद्दे पर अपनी बात को बेबाक अंदाज में रखती हैं। वह कहीं भी हो किसी भी स्टेज पर वह अपनी बात को खुलकर सबके सामने रखती हैं।

ऐसा ही उनके साथ एक एक इंटरव्यू के दौरान हुआ उनसे एक सवाल किया गया कि वह लेस्बियन लड़कियों के बारे में आपका क्या कहना चाहती है। प्रियंका चोपड़ा ने भी इसका बेबाकी से जवाब दिया था उन्होंने कहा कि उन्हें एक बार एक लड़की ने रिलेशनशिप में रहने के लिए कहा था। तब प्रियंका ने उस लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए कहा कि उनका एक बॉयफ्रेंड है और वह उसी के साथ रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यह सब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में कहा था। देसी गर्ल ने बताया कि यह सब उस वक्त हुआ जब एक नाइट क्लब में गई थी।

ALSO READ: लौट आई ‘तारक मेहता शो’ की रौनक, शो को मिले नए मेहता साहब, शैलेश लोढ़ा की जगह ये होंगे नये मेहता साहब

प्रियंका चोपड़ा ने बोला था झूठ

बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा को उस लड़की ने रिलेशनशिप में रहने के लिए कहा था तब प्रियंका चोपड़ा ने उससे झूठ बोला  था कि उनका एक बॉयफ्रेंड है क्योंकि देसी गर्ल से पीछा छुड़ाना चाहती थीं। बता दें कि एक्ट्रेस उस लड़की को पहले से जानती थी इसलिए उसे मना करने का उनके पास और कोई तरीका नहीं था।

इसलिए प्रियंका चोपड़ा ने उस लड़की से झूठ बोला और कहा कि उनका बॉयफ्रेंड है। हालांकि उस दौरान प्रियंका चोपड़ा किसी को डेट नहीं कर रही थी प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही है साथ ही साथ अपने मदरहुड को भी काफी इंजॉय कर रही हैं।

ALSO READ-जब प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्ड तब कैसे दिखते थे उनके पति निक जोनस, देखिए

Published on September 13, 2022 4:09 pm