Picsart 22 12 20 00 23 46 724

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आलिया और रणबीर बेटी ‘राहा’ के पैरेंट्स बने हैं। वहीं इसी साल 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी रचाई थी। वहीं शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से सबको हैरान कर दिया था। इस दौरान कपूर खानदान अपने घर में नए मेहमान के स्वागत की तैयारी करने लगा।

बता दें कि कपूर फैमिली ने रणबीर और आलिया को खास अंदाज में बधाई दी। तो वहीं रणबीर कपूर के ताऊ और करीना-करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने एक अलग अंदाज में बधाई दी।

रणधीर कपूर का रिएक्शन

फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर ने अपने भतीजे के पिता बनने पर एक खास अंदाज में बधाई दी है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने नए मेहमान के आने की खुशी को जाहिर करते हुए कहा कि ‘मैं बहुत खुश हूं, ये बहुत बड़ी खुशखबरी है’। बता दें कि फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर ऋषि कपूर के बड़े भाई हैं।

आलिया-रणबीर की शादी के दौरान रणधीर कपूर की कई फोटोज सामने आई थी। अभिनेता रणधीर कपूर बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रह चुके हैं। हालांकि अपने परिवार के लोगों की तरह उन्हें सफलता नहीं मिली।

सोशल मीडिया पर दी थी आलिया भट्ट ने गुडन्यूज

बता दें कि अदाकारा आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी रचाने के दो महीने बाद सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की थी। वहीं उनकी खुशखबरी को सुनकर हर कोई हैरान हो गया। दरअसल, आलिया ने एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी।

बात करें अगर रणबीर और आलिया के के वर्कफ्रंट की तो दोनों आखरी बार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आए थे। वहीं अब रणबीर कपूर जल्द ही श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आएंगे। दूसरी ओर आलिया भट्ट एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें – आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बेबी गर्ल को दिया इतना क्यूट नाम, सुनकर दादी नीतू कपूर की आँखों से निकल आए आंसू

Published on December 23, 2022 2:38 pm