IND vs BAN

बांग्लादेश के मीरपुर बांग्ला -ए-स्टेडियममें खेले जा रहे भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान भारतीय टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल कैच पकड़ने के समय कप्तान रोहित शर्मा चोटिल हो गए हैं और उनके हाथ से खून बहने लगा है। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भी ले जाया गया है इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी है। वहीं रोहित के चोटिल होने के बाद उनके रिप्लेसमेंट पर चर्चा तेज हो गयी है।

सिराज की गेंद पर चोटिल हुए रोहित शर्मा

दरअसल यह पूरी घटना बांग्लादेश की पारी के दूसरे ओवर की है जब मोहम्मद सिराज की गेंद पर अनामुल ने शॉट खेला तो वही स्लिप में फील्डिंग कर रहे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने स्केच को पकड़ने की कोशिश की। जिसकी वजह से उनका हाथ बुरी तरह से चोटिल हो गया और बीच मैदान में ही उनके हाथ से खून बहने लगा।

जिसके बाद तुरंत उन्हें फर्स्ट एड दिया गया और तुरंत उनको एक्सरे के लिए अस्पताल भी भेजा गया। जहां पर इस बात का पता लगाया जाएगा कि उनकी चोट कहीं ज्यादा गंभीर तो नहीं है।

बीसीसीआई ने ट्विटर अकाउंट पर दी जानकारी

रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद बीसीसीआई ने तुरंत अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी देते हुए लिखा है कि

‘‘दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में क्षेत्ररक्षण के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आकलन कर रही है। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।’’

Read More : भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका लाइव मैच के दौरान चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा, स्कैन के लिए ले जाया गया अस्पताल, देखें दर्दनाक घटना का वीडियो

रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट बन सकते हैं ये खिलाड़ी

हालांकि अभी तक यह बात स्पष्ट नहीं हुई है कि रोहित शर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरेंगे या नहीं। रोहित के चोटिल होने के बाद मैदान पर उनकी जगह पर रजत पाटीदार फील्डिंग कर रहे हैं। लेकिन अगर रोहित शर्मा मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आते हैं, तो उनकी जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर शुभमन गिल और रजत पाटीदार में से किसी एक को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मैदान पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है।

Read More : जसप्रीत बुमराह की तरह कहर बरपा रहा यह गेंदबाज, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से 4 साल दूर भारतीय टीम में वापसी करने को तैयार है ये गेंदबाज

Published on December 7, 2022 3:05 pm