एशिया कप से बाहर होने के बाद छलका शाहीन शाह अफरीदी का दर्द, कहा "क्या करें यार....."
एशिया कप से बाहर होने के बाद छलका शाहीन शाह अफरीदी का दर्द, कहा "क्या करें यार....."

Shaheen Afridi Ruled Out From Asia Cup 2022 : एशिया कप 2022 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। एशिया की क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज़ 27 अगस्त में होगा। लेकिन टीम इंडिया के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह से बाहर होने के झटके के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भी एक बड़ा झटका लगा है।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इंजरी के कारण 2022 एशिया कप से बाहर हैं। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी लंबे वक्त से घुटने की चोट से परेशान हैं। जिसके कारण वो एशिया कप से बाहर है। अब शाहीन अफरीदी ने इस पर बयान दिया है।

शाहीन शाह अफरीदी ने कहा यार बस क्या करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ मैच विनर गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हैं। जिसको लेकर अब शाहीन अफरीदी ने रिएक्शन दिया है। एशिया कप 2022 से बाहर होने के बाद शाहीन शाह अफरीदी का ये पहला रिएक्शन आ गया है। जाहिर तौर पर एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने को लेकर खिलाड़ी काफी मायूस है। वो ही रिएक्शन उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया है।

शाहीन शाह अफरीदी का सोशल मीडिया पार वीडियो काफी वायरल जो रहा है। पाकिस्तान के गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने कहा है कि “बस क्या करें यार, दुआ है”। नीदरलैंड क्रिकेट टीम के साथ मैच के बाद फैंस के बीच ये रिएक्शन दिया है। वहीं वीडियो में देखा जा सकता जय कि वहां पर खड़े फैन ने कहा कि बड़ा दुख हुआ।

Also Read : IND vs ZIM: शार्दुल ठाकुर की कातिलाना गेंदबाजी और संजू सैमसन के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से भारत ने 2-0 से जीता सीरीज, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

चीफ मेडिकल ऑफिसर नजीबुल्लाह सोमरो ने बताया अक्टूबर में होगी वापसी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के चीफ मेडिकल ऑफिसर नजीबुल्लाह सोमरो शाहीन शाह अफरीदी की इंजरी को लेकर बताया है कि वह एशिया कप से बाहर होने पर खिलाड़ी काफी दुखी है। वहीं नजीबुल्लाह सोमरो ने बताया कि शाहीन शाह अफरीदी तेजी से अपने चोट से उबर रहे हैं। वो अक्टूबर तक मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

28 अगस्त से एशिया कप की शुरुआत होगी। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। अभी शाहीन अफरीदी के स्थान कर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है।

Also Read : टी20 विश्व कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं भारत के लिए पारी की शुरुआत, नंबर 3 है रोहित शर्मा का पसंदीदा

Published on August 21, 2022 12:30 pm