क्या विराट कोहली तोड़ पायेंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतको का विश्व रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये जवाब
क्या विराट कोहली तोड़ पायेंगे सचिन तेंदुलकर के 100 शतको का विश्व रिकॉर्ड, वीरेंद्र सहवाग ने दिया ये जवाब

एशिया कप (Asia Cup 2022) की शुरुआत के कुछ दिन पहले विराट कोहली (Virat Kohli) ने एक बातचीत में कहा था कि टीम इंडिया के लिए एशिया कप और टी20 विश्व कप जीतना उनका लक्ष्य है। टीम इंडिया एशिया कप 2022 की रेस से बाहर हो गई है। लेकिन विराट कोहली ( Virat Kohli) ने दो अर्द्धशतक लगाकर टी20I फॉर्मेट में 1020 दिन बाद शतक बनाकर टी20 विश्व कप के लिए अपनी वापसी का ऐलान भी कर दिया है।

इसी के साथ ही अब उनके फैंस की उम्मीदें भी वापस आ गई है। इस बार फिर ये सवाल चर्चा का हिस्सा है कि क्या विराट कोहली (Virat Kohli) सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे। इसका जवाब वीरेंद्र सहवाग ने दिया है।

Virat Kohli का 1020 दिन बाद शतक

विराट कोहली में एशिया कप 2022 में टी20 फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20I में अपना पहला शतक बनाया है। जोकि विराट कोहली का 71वां शतक है। इस शतक के बाद अब दुनिया भर के फैंस में विराट कोहली की फॉर्म की वापसी के चर्चे हैं। विराट कोहली ने नवंबर 2019 में विराट कोहली ने अपनी 70वीं इंटरनेशनल सेंचुरी बनाई थी।

1020 दिन के इंतजार के बाद 71वां शतक बना है। उनके इस 71वें शतक के बाद दिग्गज भी काफी खुश हैं, जिसके बाद सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के विषय में वीरेंद्र सहवाग ने बयान दे दिया है।

विरेंद्र सहवाग को 101वें शतक का है इंतजार

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि

“विराट कोहली के इस शतक से सिर्फ मैं नहीं पूरा भारत खुश है, उनके फैंस लंबे समय से इसके इंतजार में थे कि यह जल्दी आए, ये जल्दी आए। तो अब जो ये सिलसिला शुरू हो गया है, तो यह अब 100 पर जाके रुके, बीच में ना रुके। 71 से जो उनका अगला पड़ाव हो, वह सीधे 100 पर आकर रुके। फिर दोबारा देखेंगे कि 101वां शतक कब होता है”।

ALSO READ: Asia Cup 2022: फाइनल में पाकिस्तान का घमंड तोड़ने के लिए इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी श्रीलंका, सभी हैं धाकड़

200 के स्ट्राइक रेट से बनाया 71वां शतक

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ केएल राहुल के साथ सलामी बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने अपना 71वां शतक बनाया है। विराट कोहली ने 61 गेंदों पर 200 के स्ट्राइक रेट से 122 रन बनाए हैं। इस पारी में विराट कोहली नाबाद वापस लौटे। विराट कोहली इस दौरान अपनी इसी किंग कोहली लय में दिखाए दिए।

एशिया कप 2022 विराट कोहली के लिए अच्छा रहा। उन्होंने जमकर रन बनाए। विराट कोहली ने एशिया कप 2022 की पांच पारियों में 92 की औसत से और 147 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 276 रन जोड़े हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। साथ ही एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली अभी टॉप पर हैं।

Also Read : Asia Cup 2022, IND vs AFG, STATS: मैच में बने 21 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Published on September 10, 2022 7:34 pm