IPL 2023 AMABATI RAYUDU

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें (IPL 2023) सीजन के फाइनल मुकाबले में सीएसके को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि फाइनल मुकाबले से पहले ही अंबाती रायडू ने संन्यास लेने की जानकारी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की थी, लेकिन धोनी ने अंबाती के जाते ही उनके रिप्लेसमेंट को खोज निकाला है कौन है यह खिलाड़ी आइए जानते हैं।

धोनी ने ढूढ़ निकाला अंबाती रायडू का रिप्लेसमेंट

बता दें कि अंबाती रायडू के रिप्लेसमेंट के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके आईपीएल 2024 के मेगा ऑक्शन से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी विराट सिंह को टीम का हिस्सा बना सकती है।

विराट सिंह न सिर्फ बेहतरीन शॉट लगाने में माहिर हैं। बल्कि उन्हें घरेलू मैदान पर कई बार धोनी की तरह ही हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए देखा गया है।

कैसा है विराट सिंह का क्रिकेट करियर

14 दिसंबर साल 2014 को फर्स्ट क्लास में डेब्यू करने वाले विराट सिंह ने अभी तक 44 मुकाबले खेलते हुए 24 की औसत के साथ 2407 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं इस में खिलाड़ी के 9 शतक और 6 अर्धशतक भी शामिल है।

उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कुल 58 लिस्ट के मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 40 की औसत के साथ 2023 रन बनाने का काम किया है। वहीं लिस्ट में तीन शतक के साथ विराट के नाम 15 अर्धशतक भी शामिल है।

आईपीएल में खिलाड़ी का प्रदर्शन

वहीं अगर बात विराट सिंह की आईपीएल की करें तो उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2020 में 1.20 करोड़ रुपए देकर अपने खेमे का हिस्सा बनाया था। वही इस सीजन में खिलाड़ी ने हैदराबाद की तरफ से एक भी मुकाबला नहीं खेला।

साल 2021 में हैदराबाद की टीम ने इस खिलाड़ी को फिर से उसी कीमत के साथ अपनी टीम में शामिल किया। विराट ने तीन मुकाबले खेलते हुए 15 रन बनाए।

ALSO READ: एशिया कप 2023 के लिए कुछ ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम, शाहिद अफरीदी से भी घातक इन 5 गेंदबाजों को मौका!

Published on June 1, 2023 10:08 am