विराट कोहली

वायरल: रविवार को विश्वकप के 40वे मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से अफगानिस्तान को हराया. अफगानिस्तान की हार के बाद भारत प्रतियोगिता से बाहर हो गया है। जिसके बाद विराट का घर जा रहा हूं ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घर जा रहा हूं : विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्वकप 2021 से रविवार को बाहर हो गई। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमी सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे है। इसी सिलसिले में 2012 में किया विराट का एक ट्वीट काफी फॉरवर्ड किया जा रहा है। इस ट्वीट में विराट ने घर जाने की बात कही है। लोग उसे इसी प्रतियोगिता का समझकर वायरल कर रहे है। जबकि ये ट्वीट 2012 में एशिया कप के दौरान किया गया था। उस वक्त विराट टीम के कप्तान भी नही थे। विराट नामीबिया के साथ अपना अंतिम कप्तानी का मैच खेलेंगे। जिसके बाद विराट कोहली भारत क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ देंगे। लोग इस ट्वीट को इससे जोड़कर भी देख रहे है और साथ ही फॉरवर्ड कर रहे है।

2012 में विराट ने किया था ट्वीट।

n1 - 2

 

विराट का 2012 के समय एशिया कप के दौरान किया गया ट्वीट रविवार से अफगानिस्तान टीम की हार के बाद सोशल मीडिया पर वायरल है। इस ट्वीट में विराट थक कर घर जाने की बात कर रहे हैं। विराट 2012 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ एशिया कप का हिस्सा थे। उसी दौरान उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर ये ट्वीट किया था। विराट का ये ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स विराट के कप्तानी छोड़ने और टीम इंडिया के टूर्नामेंट से बाहर होने के संदर्भ में अपने अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं।

फैंस ने जमकर किये ट्रोल

भारत टूर्नामेंट से बाहर।

विराट कोहली इस समय टी20 विश्वकप 2021 दुबई का हिस्सा हैं। लेकिन विराट की अगुवाई में भारतीय टीम शुरुआत के दो मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार चुकी है। जिसके बाद से भारतीय टीम सेमीफाइनल जाने के लिए अफगानिस्तान की जीत पर निर्भर थी। लेकिन न्यूजीलैंड ने जब अफगानिस्तान को हराया तब भारत सेमीफाइनल की प्रवेश की सारी उम्मीद पर पानी फिर गया।

ALSO READ: ICC T20 WC: जब विराट और रोहित अचानक पहुंचे स्कॉटलैंड के ड्रेसिंग रूम में, देखें कैसा था स्कॉटिश खिलाड़ियों का रिएक्शन