स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फहराया ध्वज, ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर ने दिया ख़ास संदेश
स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फहराया ध्वज, ऑस्ट्रेलिया से डेविड वॉर्नर ने दिया ख़ास संदेश

Indian Players On Independence Day : भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर्स और अन्य खिलाड़ियों ने भी आजादी के 75 साल पूरे होने कर तिरंगा फहराकर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव माना रहा है। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए है।

देश को जब 15 अगस्त 1947 में अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिलने के बाद सभी भारतवासी इस अमृत महोत्सव पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर्स ने तिरंगा लहराकर तस्वीरे शेयर की। कई प्लेयर्स ने अपने घरों में तिरंगा लहराया तो वही कई खिलाड़ियों में वीडियो मेसेज भी शेयर किया।

सचिन तेंदुलकर ने फहराया तिरंगा

भारतीय क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले भारत रत्न से सम्मानित दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने तिरंगा फहराकर सभी को आजादी के दिन की शुभकामनाएं दीं।

सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा कि “हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा। दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा। जय हिंद”।

Also Read : IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ने भारत को दी खुली चुनौती कहा Team India को 2-1 से देंगे मात

रोहित शर्मा ने हाथों में तिरंगा लेकर दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने हाथों में राष्ट्रध्वज तिरंगा पकड़कर इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। जिसपर लिखा

“आजादी के 75 साल स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”।

रोहित शर्मा के चेहरे पर मुस्कान फैंस को काफी पसंद आई वहीं खिलाड़ी ने संदेश में आधी अंग्रेजी और आधी हिंदी का इस्तेमाल किया है।

हार्दिक पांड्या ने सभी को दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम में इंडियन प्रीमियर लीग से टीम में वापसी की है। 75वें अमृत महोत्सव पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुर्ता पहनकर हाथ में तिरंगा में पकड़े हुए तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही उन्होंने लिखा है “मेरे सभी भारतीय साथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं”।

विराट कोहली ने हमारी आजादी के 75 साल की शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पोस्ट को शेयर किया। जिसपर लिखा था कि “हमारे 75 साल की आजादी की शुभकामनाएं”। इसी के साथ खिलाड़ी में हैशटैग हर गर तिंरगा भी इस्तेमाल किया।

शिखर धवन-वीवीएस लक्ष्मण ने इस अंदाज में दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने वीडियो के जरिए सभी को 75वें आजादी के अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया के कोच बने वीवीएस लक्ष्मण ने इंस्टाग्राम पर लिखा “हमारे राष्ट्र की महिमा सदा अमर रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी को प्रेम, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिन्द”।

ALSO READ: Asia Cup 2022 IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए काल बनेंगे ये तीन भारतीय खिलाड़ी, कर देंगे पाक को तहस नहस

वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया से दी बधाई

इंडियन गानों और वायरल वीडियो पर वीडियो बनाकर शेयर करने वाले ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने भारतीय फैंस को आजादी की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय फैंस के लिए लिखा “भारत में हमारे सभी परिवार और दोस्तों को हम स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं”।

महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने किया सलाम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अब तक की सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी बनी मिताली राज ने तिरंगा फहराकर सभी को आजादी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा “हमारा झंडा हमारा गौरव है। ऊंचा उड़ता तिरंगा एक ऐसा नजारा है जो हर भारतीय के दिल को खुशी से भर देता है। आज अपने आवास पर तिरंगा फहराया”।

Also Read : एशिया कप से पहले भारत के लिए आई बुरी खबर, रोहित शर्मा का मैच विनर एशिया कप के बाद टी20 विश्व कप से भी हुआ बाहर!