Virat Kohli

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज टीम के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम ने जीता। इस मैच में मुकाबला पूर्व कप्तान कर वर्तमान कप्तान के बीच भी देखने को मिला। जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) द्वारा हर्षल पटेल (Harshal Patel) को दी गए गेंदबाजी के फैसले को विराट कोहली ( Virat Kohli) ने बदल कर युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी दिलाई। जिसके बाद  चहल ने विकेट निकाला।

कप्तान रोहित को रास आई विराट कोहली की सलाह

भारतीय पारी के छठे ओवर में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने गेंदबाजी का जिम्मा युवा खिलाड़ी हर्षल पटेल को दिया। जिसपर विराट कोहली ने आगे आकर यजुवेंद्र चहल को गेंदबाजी देने के किए कहा, उस वक्त सूर्यकुमार यादव भी वहां मौजूद थे और विराट कोहली की बात का समर्थन किया। जिसके बाद गेंदबाजी यजुवेंद्र चहल के हाथ में दे दी गई। जिसके बाद ही ने काइल मेयर ( Kyle Mayers) का विकेट के लिया।

विराट कोहली की सलाह मानते हैं कैप्टन रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली कप्तान रोहित शर्मा को अपने अनुभव के हिसाब से बातचीत कर रणनीति में मदद करते नज़र आते रहते है। भारतीय टीम की दृष्टिकोण से ये काफी अच्छी स्थिति है। दोनों खिलाड़ियों के बीच अपनी मतभेद की खबरों पर भी विराम लगता नजर आ रहा है। कई मामलों में विराट कोहली बार रोहित शर्मा अपना अनुभव साझा करते है।

ALSO READ:IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की हुई घोषणा, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

फैंस को पसंद आई रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी

ROHIT VIRAT

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ विराट कोहली कप्तानी के दौरान बातचीत करते नजर आते थे। वही नजारा अब रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच नजर आता है। सोशल मीडिया पर फैंस इस चीज को भारतीय क्रिकेट के लिहाज से अच्छी बताए हुए फ्रेंडशिप और कोहली रोहित जोड़ी लिखकर पोस्ट करते रहते है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

ALSO READ:IND vs WI: Bhuvneshwar Kumar से हुई गलती तो कप्तान रोहित शर्मा ने खोया आपा, फैंस बोले नहीं बन सकता कोई कैप्टन कूल

Published on February 19, 2022 9:40 pm