विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले ये खिलाड़ी ही बने किंग कोहली के दुश्मन, टीम इंडिया से करना चाहते हैं बाहर
विराट कोहली की कप्तानी में डेब्यू करने वाले ये खिलाड़ी ही बने किंग कोहली के दुश्मन, टीम इंडिया से करना चाहते हैं बाहर

Virat Kohli Asia Cup 2022 : भारतीय क्रिकेट टीम अब एशिया कप 2022 खेलने के लिए तैयार है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के ऊपर सभी निगाहें रहने वाली है। एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) विराट कोहली के लिए काफी अहम रहने वाला है। विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए एशिया कप 2022 में अपनी फॉर्म को ठीक करना लगी जरूरी है।

अगर विराट कोहली इस करने में नाकाम रहते हैं तब आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 से उनका पत्ता कट हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके स्थान कर बल्लेबाजी के लिए कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं जोकि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट कोहली से उनका ये स्थान छिन सकता है। जानिए क्या है पूरी बात…

Virat Kohli से जगह छीन सकता है ये खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली लंबे वक्त से फॉर्म से बाहर है। हाल में उन्होंने टीम इंडिया से भी कई ब्रेक लिए है, ताकि खिलाड़ी अपनी वापसी कर सके। लेकिन टीम इंडिया के हाल के जिम्बाब्वे दौरे पर विराट कोहली के स्थान कर बल्लेबाजी करने उतरे खिलाड़ी शुभमन गिल ( Shubman Gill) ने इस स्थान के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

जिम्बाब्वे दौरे शुभमन गिल ने 97 गेंद पर 130 रन की पारी खेली है। उन्होंने टीम इंडिया को तीसरे मैच में जीत दिलाकर सीरीज को 3-0 से जितवाया कर खुद को मैच विनर खिलाड़ी एक बार और साबित किया।

Also ReadASIA CUP 2022: रोहित और विराट तो दूर ये 3 भारतीय खिलाड़ी ही टीम इंडिया को जीता देंगे एशिया कप ट्रॉफी

कप्तान रोहित का ये खास बल्लेबाज भी बन गया मुश्किल

इंडियन प्रीमियर लीग में रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भी विराट कोहली के लिए मुश्किल बन सकते हैं। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस समय काफी अच्छी फॉर्म में चल रहे है।

उन्हें विराट कोहली के आरसीबी के साथ साउथ अफ्रीका बल्लेबाज एबी डिविलियर्स की तरह 360 डिग्री वाला खिलाड़ी बताया जा रहा है। सूर्यकुमार यादव सलामी बल्लेबाज और तीसरे स्थान पर भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते है।

विराट कोहली की फॉर्म में नहीं बदलाव

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) काफी बुरी फॉर्म से गुजर रहें हैं। विराट कोहली शतक तो दूर 30 रन तक नहीं पहुंच पा रहें हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच की दोनों पारियों में मात्र 31 रन बनाए थे और साथ ही टी20 सीरीज के 2 मैचों में 12 रन ही बना सके थे।

Also Read : ASIA CUP 2022: इन 3 खिलाड़ियों को एशिया कप में शामिल न करके चयनकर्ताओं ने कर दी है बड़ी गलती, जिम्बाब्वे दौरे पर मचाई थी तबाही

Published on August 25, 2022 7:25 am