भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच एक जुलाई से पांच दिन का टेस्ट मैच खेला जा रहा है। शुरुआती दो दिन भारतीय टीम के शुरुआती उतार चढ़ाव के बाद भारतीय टीम के पक्ष में पूरी तरह से रहा है। इंग्लैंड के बल्लेबाजी ने मैच को बचाने के लिए अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की कोशिश की।
लेकिन पहली पारी में 284 रन पर ऑल आउट होना पड़ा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच में इंग्लिश बल्लेबाज के आउट होने के बाद एक तकरार देखने को मिली। जोकि विराट कोहली का जॉनी बेयरस्टो के आउट होने पर नजर आ रहा सेलिब्रेशन था। जानिए क्या है पूरी बात….
जॉनी बेयरस्टो ने तकरार के बाद बनाया शतक
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच तीसरे दिन टेस्ट मैच में मैदान में एक तकरार देखने को मिली। ये मामला विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुआ। तीसरे दिन की शुरआत ही विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच भिड़त से हुई। जिसका खामियाजा भारतीय टीम को ही झेलना पड़ा था। धीमी बल्लेबाजी कर रहे जॉनी बेयरस्टो ने विराट कोहली के साथ भिड़त ओ बाद अचानक से रौद्र रूप धारण का लिया।
भारतीय टीम के गेंदबाजी की काफी पिटाई की। जिसके साथ ही जॉनी बेयरस्टो ने शानदार शतक जड़ा। इसके बाद मोहम्मद शमी की गेंद पर विराट कोहली ने बेहतरीन कैच पकड़ा। विराट कोहली ने कैच पकड़ने के साथ ही एक रिएक्शन दिया। जोकि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। उनका रिकेशन का ये वीडियो क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी वायरल है।
यहाँ देखें वीडियो
Kohli takes a sharp catch as Shami strikes on the first ball of a new spell to remove the danger man 🤩🔥
Well played, Jonny Bairstow 👏🏼
Tune in to Sony Six (ENG), Sony Ten 3 (HIN) & Sony Ten 4 (TAM/TEL) – (https://t.co/tsfQJW6cGi)#ENGvINDLIVEonSonySportsNetwork #ENGvIND pic.twitter.com/B0aOJ7u8Nc
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 3, 2022
दरअसल, पारी का 54वा ओवर मोहम्मद शमी में डाला। जिसकी पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो का विकेट गिर गया। पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ऑफ साइड में शॉट खेलना चाहते थे। लेकिन गेंद बल्ले के बाहरी किनारे से लगती हुई पहली स्लिप के हाथो में पहुंच गई। जहां पर विराट कोहली मौजूद थे। उन्होंने शानदार कैच पकड़ा और तुरंत ही रिएक्शन भी दिया। इस दौरान जॉनी बेयरस्टो ने 140 गेंद में 106 रन बनाए। जिसमें 14 चौके और दो छक्के भी लगाए।
32वें ओवर में हुई थी झड़प
इंग्लैंड बनाम भारत मैच के तीसरे दिन 32वें ओवर में विराट कोहली और जॉनी बेयरस्टो के बीच काफी तीखी नोकझोक हुई। विराट कोहली खिलाड़ी को चुप रहने का इशारा कर रहे थे वहीं जानी बेयरस्टो भी चुप नहीं रहे और अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच गर्म होते माहौल के बीच अंपायर और इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बीच बचाव करते हुए माहौल को शांत कराया।
Also Read : IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरकार कप्तान बने विराट कोहली! बीच मैच में उठाई टीम की जिम्मेदारी, देखें