विराट कोहली

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स टीम RCB के कप्तान हैं। उनके साथ टीम के में खेल चुके विकास टोकस के साथ 26 जनवरी के विशेष दिन पुलिस वालों के साथ मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले को लेकर अब खिलाड़ी विकास टोकस ने आगे कार्यवाही के लिए अपील की है। जिसके बाद वो मीडिया के सामने आए और अपनी आप बीती को सबके सामने जाहिर किया है। दिल्ली पुलिस ने भी मामले की जानकारी के बाद अपनी ओर से बयान जारी किया है। जानिए क्या है पूरी बात….

26 जनवरी को नेशनल लेवल खिलाड़ी के साथ पुलिस की झड़प

VIKAS TOKAS

विकास टोकस ने मीडिया को बताया की पुलिस गांव से वापस आते समय उनके रास्ते में मिल गई। जिसके बाद मास्क ना लगाने के लिए उन्होंने दो हजार रुपए की मांग की। जिसके बाद उन्होंने मुझे आंख के नीचे मारा, जिससे मेरी आंख की रोशनी भी जा सकती थी। विकास टोकस ने एएनआई से बात करते हुए बताया कि उन्होंने हाथ उठाने वाले पुलिस वाले के खिलाफ डीसीपी और सीपी से आगे की कार्यवाई की अपील कर दी है। विकास टोकस ने पुलिस वाले के नाम के साथ अपनी फोटो और मोबाइल छीनने की बात को अपने मेल में शामिल किया है।

पुलिस के मुताबिक खिलाड़ी ने किया था दुर्व्यवहार

VIKAS TOKAS

दिल्ली पुलिस के ट्वीट के मुताबिक उन्होंने खिलाड़ी से सार्वजनिक स्थान पर मास्क का उपयोग करने के लिए कहा था। जिस पर विकास टोकस ने 10 साल से रणजी खेलने की बात कही थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक DCP गौरव शर्मा ने बताया कि मास्क ना लगाने के लिए पुलिस ने इनसे पूछताछ की थी। लेकिन खिलाड़ी ने दुर्व्यवहार करना शुरु कर दिया।

ALSO READ:ये 2 जोड़ी दिलाएगी भारतीय टीम को वर्ल्ड कप, खुद सचिन तेंदुलकर ने लिया नाम

उन्होंने आईपीएल खिलाड़ी और 10 साल से रणजी खेल रहा हूं। मुझे रोकने की हिम्मत कैसे हुई, ये बात कहकर गलत व्यवहार किया। जबकि उनसे सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाने को कहा जा रहा था। पुलिस मुख्यालय ने सख्त कार्यवाई की बात भी कही है।

आईपीएल और रणजी खिलाड़ी हैं विकास टोकस

tokasfile m

विकास टोकस 2016 में आरसीबी का हिस्सा रह चुके हैं। जबकि उन्हें टीम में खेलने की मौका नहीं मिली था। उन्होंने 15 फर्स्ट क्लास और 7 टी20 मुकाबले खेले हैं।

ALSO READ:U19 World Cup: जानिए कौन हैं रवि कुमार जिसने अपनी गेंदबाजी से तोड़ी विश्व विजेता की कमर, बल्लेबाजो ने टेक दिए इनके सामने घुटने

Published on January 30, 2022 5:00 pm